Hanuman Chalisa

मानसून में ट्रैकिंग के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

Webdunia
मानसून में बाहर यात्रा करने का अलग ही आनंद है। चारों और हरियाली हो जाने के कारण प्रकृति की सुंदरता मन मोह लेती है। ऐसे में ट्रैकिंग और एडवेंचर को पसंद करने वाले लोग इस आनंद का लुत्फ उठाने के लिए निकल पड़ते हैं। पर ऐसे स्थानों पर जाते समय विशेषकर मानसून में, हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। कई बार तीव्र इच्छा के कारण भी कुछ लोग शौक-शौक में रोमांच लेने निकल पड़ते हैं। ऐसे में कुछ सावधानियां हमें रखनी चाहिए। आइए जानते हैं -
 
1 बारिश में ट्रैकिंग करते समय अपने पास पीने का पानी जरूर रखें। बारिश हो रही है और जल के स्त्रोत भी दिख रहे हैं तो भी आपके पास पानी की बोतल होनी चाहिए। बाहर का पानी दूषित हो सकता है ऐसे में आपकी तबियत खराब हो सकती है और आपकी ट्रिप का आनंद खराब हो सकता है।
 
2 मानसून में ट्रैकिंग का निर्धारित समय होना बहुत जरूरी है। ट्रैकिंग रात में और बहुत तेज बरसते पानी में बिलकुल ना करें। ट्रैकिंग में विजिबिलिटी होना चाहिए जो इन स्थिति में कम रहती है।
 
3 इस मौसम में ट्रैकिंग के लिए अच्छी ग्रिप वाले जूते बहुत आवश्यक वास्तु होते हैं। पहाड़ों पर इस समय कीचड और काई की फिसलन होती है, साथ ही कभी छोटे नदी-नाले पार करना होते हैं तो ऐसे में आपको जमीन से पकड़ होना आवश्यक हो जाता है।
 
4 बारिश में ट्रैकिंग करने जा रहे हैं तो फेंसी कपडे पहनने के बजाय ऐसे कपडे पहनें जिनमें आपका मूवमेंट अच्छे ढंग से हो और सार ही वह स्ट्रेचेबल भी होना चाहिए। न आपके पास एक अच्छा रेन कोट होना ही चाहिए।
 
5 आपके पास फर्स्ट ऐड, रस्सी, टॉर्च, वाटर प्रूफ टैंट जैसी महत्वपूर्ण वस्तुओं के साथ-साथ आपातकालीन स्थितियों में उपयोग होने वाले नंबर भी होना चाहिए।
 
6 पहाड़ों पर इस मौसम में हरियाली हो जाती है, तो कई भी पैर रखने के पहले या आराम फरमाने के पहले अच्छे से स्थान को जांच लें, कोई भी जीव जंतु वहां हो सकता है। इसके लिए एक लम्बी छड़ी अपने पास जरूर रखें।
 
7 पहाड़ों पर चढ़ने और उतरने के दौरान मजाक-मस्ती और सेल्फी लेने से दूर रहे। इन सभी के लिए एक ऐसा स्थान ही चुनें जो पूर्ण रूप से सुरक्षित हो। इस समय मिटटी फिसलती ही है और पहाड़ों पर एकदम से पानी का बहाव आता है। ऐसे में एक छोटी सी भूल आपको भारी पड़ सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

गिफ्ट सिटी में हेक्सावेयर का नया टेक सेंटर शुरू, CM भूपेंद्र पटेल बोले- गुजरात बन रहा वैश्विक टेक्नोलॉजी हब

CM धामी बोले- मोदी के 12 साल में बदला भारत का स्वरूप, उत्तराखंड में UCC और नकल विरोधी कानून बने मिसाल

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

बिहार के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर पथराव और तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात

किसान कल्याण: जो स्वप्न पीएम मोदी ने देखा, उसे बखूबी पूरा कर रहे माटी के लाल मोहन

अगला लेख