sundarkand

India Corona Update : देश में कोरोना के 16678 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,30,713 हुई

Webdunia
सोमवार, 11 जुलाई 2022 (12:56 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 16,678 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,36,39,329 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,30,713 पर पहुंच गई। वहीं संक्रमण से 26 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,25,454 हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 26 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,25,454 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,30,713 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.30 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,023 की बढ़ोतरी हुई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.50 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 5.99 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.18 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,29,83,162 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। वहीं राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 198.88 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 26 मामले सामने आए, जिनमें से केरल में 18, पश्चिम बंगाल में चार, दिल्ली में दो और आंध्र प्रदेश तथा हिमाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नवीनतम

लोगों को बोल्ड महिलाएं पसंद नहीं, हां, मैंने शराब पी थी, कोई रिग्रेट नहीं, नोएडा में गार्ड्स को गालियां देने वाली महिला का बयान

ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मेंं युवा वोटर्स को पार्टी से जोड़ने और मिशन 2028 की बनेगी रणनीति

नेपाल की ग्लेशियर बाढ़ ने बजाई कश्मीर के लिए खतरे की घंटी, बढ़ती ग्लेशियल झीलें बन सकती हैं तबाही की वजह

नक्सल प्रभावित रहे ग्राम बोंदारी में विकास की नई सुबह, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्रामीणों से किया संवाद

राहुल गांधी का BJP-RSS पर सीधा हमला, 'शुद्धीकरण' को बताया आधुनिक छुआछूत, PM से FIR दर्ज कराने की मांग

अगला लेख