Hanuman Chalisa
✕

Ayushman Bharat Digital Mission : यूनिक डिजिटल हेल्थ कार्ड योजना, कैसे बनेगा Digital Health Card? जानिए प्रक्रिया

Webdunia
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने पिछले साल 15 अगस्त को लालकिले की प्राचीर से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (Ayushman Bharat Digital Mission) घोषणा की थी। इस अभियान को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 6 केंद्रशासित प्रदेशों में चलाया जा रहा है। अब यह पूरे देश में लागू हो गई है। जानिए आखिर क्या है पूरी योजना और इस योजना में कैसे बनेगा आपका हेल्थ कार्ड?
 
क्या है यूनिक डिजिटल हेल्थ कार्ड (digital health card) : प्रधानमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत एक यूनिक डिजिटल हेल्थ कार्ड दिया जाएगा, जो एक तरह का स्वास्थ्य पहचान-पत्र होगा। ये आधार कार्ड जैसा ही होगा, जिसका 14 अंकों का रैंडम तरीके से जनरेट किया एक नंबर होगा। इसके जरिए किसी भी मरीज की निजी मेडिकल हिस्ट्री पता चल सकेगी। 
 
यह कार्ड आधार के जरिए भी बनाया जा सकेगा और सिर्फ मोबाइल नंबर से भी बनाया जा सकेगा। यूनिक डिजिटल हेल्थ कार्ड का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि अगर आप देश के किसी भी कोने में इलाज के लिए जाएंगे तो आपको कोई जांच रिपोर्ट या पर्ची आदि नहीं ले जानी होगी। आपकी सारी जानकारी हेल्थ कार्ड में मौजूद होगी। डॉक्टर सिर्फ आपकी आईडी से ये जान सकेंगे कि आपको पहले कौन-सी बीमारी रही है और आपका कहां पर क्या इलाज हुआ था। इससे आपको आपकी जांचों और मेडिकल से जुड़ी फाइलों और कागजों को रखने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 
 
कैसे बनेगा आपका हेल्थ कार्ड : एक बेहद आसान प्रक्रिया से आपका डिजिटल हेल्थ कार्ड बन जाएगा। इसके लिए सबसे पहले आपको नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन की वेबसाइट ndhm.gov.in पर जाना होगा। यहां पर आपको यूनिक डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाने का विकल्प (Create Health ID) दिखेगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका कार्ड बनने की प्रोसेस शुरू हो जाएगी।

देनी होंगी ये जानकारियां : सबसे पहले तो आपसे आधार कार्ड की जानकारी ही मांगी जाएगी। आपको अपना आधार नंबर डालना होगा और उसके बाद ओटीपी डालकर वेरिफाई करना होगा। बिना आधार की जानकारी दिए हेल्थ कार्ड बनाने का ऑप्शन भी आप चुन सकते हैं। आप चाहे तो सिर्फ अपना मोबाइल नंबर बताकर भी हेल्थ कार्ड बनवा सकते हैं। 
 
ओटीपी से होगा वेरिफाई : मोबाइल नंबर देने के बाद आपको उसे ओटीपी के जरिए वेरिफाई करना होगा। आपको अपने प्रोफाइल के लिए एक फोटो, अपनी बर्ड डेट, पता सहित कुछ जानकारियां देनी होंगी। इसके लिए आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा। इसमें आपको पूरी जानकारियां देनी होंगी।

इसे भरते ही आपके सामने एक हेल्थ आईडी कार्ड बनकर आ जाएगा। इसमें आपकी जानकारियां, फोटो और साथ ही एक क्यूआर कोड होगा। यह कार्ड आपके हेल्थ का पूरा डिजिटल डेटा होगा जिससे आपको भविष्य में स्वास्थ्य से संबंधित सुविधाएं मिलेंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

अर्नब-मुरासु के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा! बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: गश्त कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर बरसाई गोलियां, 3 घायल

अगला लेख