Festival Posters

Electricity Saving Tips: बिजली का बिल हो जाएगा आधे से भी कम

बिजली की बचत करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

WD Feature Desk
शनिवार, 18 मई 2024 (13:11 IST)
electricity

Electricity Saving Tips: बढ़ती महंगाई के दौर में बढ़ता बिजली का बिल हमारा बजट बिगाड़ देता है। गर्मियों और सर्दियों के सीजन में एसी और हीटर का इस्तेमाल करने पर काफी ज्यादा मात्रा में बिजली का बिल आता है। ऐसे में इसका सीधा असर हमारी जेब पर पड़ता है। अगर आप भी अपने घर में बिजली बिल की खपत को कम करके पैसों की बचत करना चाहते हैं तो ये खबर खास आपके लिए है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ खास टिप्स के बारे बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाने के बाद आपके घर पर हर महीने आने वाले बिजली बिल की खपत काफी कम हो जाएगी। बिजली बिल की बचत करने के ये काफी असरदार उपाय हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -

स्मार्ट डिवाइस का उपयोग करें
यदि आपके घरों में भी पुरानी वॉशिंग मशीन, टीवी, पंखे, एलईडी बल्ब आदि का उपयोग होता है तो ऐसे में बिजली का बिल काफी ज्यादा आता है। इस कारण आपको स्मार्ट गैजेट्स का उपयोग अपने घरों में करना चाहिए। स्मार्ट टीवी या दूसरे स्मार्ट डिवाइस के उपयोग करने पर बिजली बिल की खपत काफी कम होती है।
कोशिश करें कि आप जिन स्मार्ट डिवाइस को खरीद रहे हैं। उन पर फाइव स्टार रेटिंग हो। फाइव स्टार रेटिंग के स्मार्ट डिवाइस बिजली बिल की खपत कम करते हैं। इन्हें अपने घरों में लगाकर आप बिजली का बिल कम कर सकते हैं।

ALSO READ: किचन में गैस बर्नर हो गया है काला तो मिनटों में ऐसे करें साफ
 
सोलर एनर्जी
आप अपने घरों में इलेक्ट्रिसिटी से चलने वाले कई उपकरनों को चलाने के लिए सोलर एनर्जी का इस्तेमाल कर सकते हैं। घरों में सोलर पैनल इंस्टॉल करवाने के बाद आपके घर में हर महीने आने वाले बिजली बिल की मात्रा काफी कम हो जाएगी। ऐसे में आप अपनी अच्छी खासी बचत कर सकेंगे।

फिजूल के बिजली खर्च से बचें
घरों में कई बार यूं ही पंखे, टीवी या किसी दूसरे उपकरण को चालू छोड़ देते हैं। आपको इन उपकरणों का इस्तेमाल जरूरत के समय ही करना चाहिए। ऐसे करके आप अच्छी खासी मात्रा में अपने बिजली बिल की बचत कर सकेंगे।


सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन ने उठाया बड़ा कदम, खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

अगला लेख