Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, जानिए कितने घटे दाम?

Advertiesment
commercial gas cylinder
नई दिल्ली। सितंबर के पहले दिन तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 100 रुपए तक घटा दिए हैं। हालांकि, 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिल रहा है।
 
1 सितंबर से इंडेन का 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 91.5 रुपए, कोलकाता में 100 रुपए, मुंबई में 92.50 रुपए, चेन्नई में 96 रुपए सस्ता मिलेगा।
 
दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1976.50 की जगह 1885 रुपए होगी। वहीं, कोलकाता में अब सिलेंडर के दाम घटकर 1995.5 रुपए हो गए। पहले यह 2095 रुपए थी। मुंबई में सिलेंडर की कीमत 1844 रुपए रह गई है।   
 
उल्लेखनीय है कि गैस कंपनियां हर महीने की 1 तारीख को गैस सिलेंडर के दाम तय करती हैं। इससे पहले अगस्त में भी सिलेंडर के दामों में 36 रुपए की कटौती की गई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, कांस्टेबल भर्ती के लिए आयु सीमा में 3 साल की छूट