Publish Date: Thu, 30 Dec 2021 (10:57 IST)
Updated Date: Thu, 30 Dec 2021 (11:01 IST)
नई दिल्ली। नए साल के शुरू होने में केवल 2 ही दिन बचे हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अगले साल के पहले महीने यानी जनवरी 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। जनवरी महीने में अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई कामकाज निपटाना है तो आप उससे पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। जनवरी महीने 4 या 6 दिन नहीं बल्कि पूरे 16 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में आप बैंक जाने से पहले ये जरूर देख लें कि आपके राज्य के बैंक खुले हैं या बंद हैं?
जनवरी 2022 में बैंकों की कुल 16 दिन की छुट्टियों में 7 वीकेंड की छुट्टियां हैं। इनमें कई छुट्टियां लगातार भी पड़ने वाली है। आपकी जानकारी में कि पूरे देश में 16 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे। आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई अवकाश की सूची के मुताबिक ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी।
जनवरी 2022 में Bank Holidays
1 जनवरी: नए साल का दिन (देशभर में मनाया जाएगा)
4 जनवरी: लोसूंग (सिक्किम)
11 जनवरी: मिशनरी डे (मिजोरम)
12 जनवरी: स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन
14 जनवरी: मकर संक्रांति/पोंगल (कई राज्यों में मनाया जाता है)
15 जनवरी: उत्तरायण पुण्यकाल मकर संक्रांति उत्सव/ माघे संक्रांति/ संक्रांति/ पोंगल/ तिरुवल्लुवर दिवस (आंध्रप्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु)
18 जनवरी: थाई पूसम (चेन्नई)
26 जनवरी: गणतंत्र दिवस (देशभर में मनाया जाता है)
31 जनवरी: मी-डैम-मे-फी (असम)
इन वीकेंड पर भी बंद रहेंगे बैंक
2 जनवरी: रविवार
8 जनवरी: महीने का दूसरा शनिवार
9 जनवरी: रविवार
16 जनवरी: रविवार
22 जनवरी: महीने का चौथा शनिवार
23 जनवरी: रविवार
30 जनवरी: रविवार।