ramcharitmanas

2 बड़े बैंकों ने दिया ग्राहकों को झटका, घटाया बचत खाते पर ब्याज

Webdunia
बुधवार, 3 जून 2020 (07:19 IST)
मुंबई। 2 बड़े बैंकों ने बचत खाते पर ब्याज दर घटाकर ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बचत बैंक खातें पर वार्षिक ब्याज दर 0.05 प्रतिशत घटाकर 2.70 प्रतिशत कर दी है। वहीं निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने बचत खाते पर ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है।
 
एसबीआई ने बचत बैंक खातें पर वार्षिक ब्याज दर 0.05 प्रतिशत घटाकर 2.70 प्रतिशत कर दी है। बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार संशोधित ब्याज दरें 31 मई से लागू हो गई हैं। बचत बैंक खाते के लिए बैंक के दो स्लैब एक लाख रुपए तक और एक लाख रुपए से अधिक है।
 
चालू वित्त वर्ष में एसबीआई ने दूसरी बार बचत खाते पर ब्याज दरों में कटौती की है। इससे पहले अप्रैल में बैंक ने सभी स्लैब में बचत बैंक खातें पर ब्याज दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर 2.75 प्रतिशत कर दिया था। 
इसके अलावा बैंक ने 27 मई को सभी परिपक्वता अवधि की खुदरा मियादी जमा दरों में 0.40 प्रतिशत तक की कटौती की थी।
 
 आईसीआईसीआई बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि उसने 50 लाख रुपए से कम की सभी जमाओं पर बज दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर 3.25 से 3 प्रतिशत कर दिया है। 50 लाख रुपए या उससे अधिक की जमा पर ब्याज दर को 3.75 से घटाकर 3.50 प्रतिशत किया गया है।
 
बैंक ने कहा है कि बचत खाते पर नई ब्याज दरें बृहस्पतिवार से लागू होंगी। पर्याप्त नकदी की स्थिति के बीच नए ऋण की मांग कम होने की वजह से बैंक जमा पर ब्याज दरों में कटौती कर रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

नवीनतम

पीएम मोदी का एक दिवसीय गुजरात दौरा: वडोदरा में Gen-Z से करेंगे संवाद, नवसारी में देश के पहले AI-लैस 'नमो कमलम' का करेंगे उद्घाटन

ईरान युद्ध जीतते ही सस्ता होगा तेल और गैस? ट्रंप ने बताया पूरा प्लान

युद्ध, अनिश्चितता और बिखरते नियम: किधर जा रही है दुनिया?

Top News 8 September: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली हॉस्टल हादसे पर हाईकोर्ट सख्त; चांद पर ट्रंप का दावा

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में UP के 16 शहर, लखनऊ देश में पहले स्थान पर

अगला लेख