ramcharitmanas
✕

काम की खबर, 1 फरवरी से देश में होंगे 5 बड़े बदलाव, क्या होगा आप पर असर

Webdunia
रविवार, 31 जनवरी 2021 (13:16 IST)
नई दिल्ली। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार का बजट पेश करेगी। इस दिन से देश में 6 बड़े बदलाव भी होने जा रहे हैं जिनका आप पर सीधा असर होगा। जानिए क्या है यह बदलाव... 
 
शुरू होगी एअर इंड‍िया एक्‍सप्रेस की उड़ान : 1 फरवरी से एअर इंड‍िया एक्‍सप्रेस की नई घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू होंगी। एअर इंड‍िया एक्‍सप्रेस 1 फरवरी से 27 मार्च 2021 के दौरान त्रिची और सिंगापुर के बीच रोजाना फ्लाइट शुरू करेगी। इस के अलावा कुवैत से विजयवाड़ा, हैदराबाद, मैंगलोर, त्रिची, कोझिकोड, कुन्नूर और कोच्चि क लिए विमान सेवाएं शुरू होगी। 

बदलेंगे LPG गैस सिलेंडर के दाम : तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। ईंधन के दामों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए कहा जा सकता है कि इस बार भी LPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाएं जा सकते हैं।  
 
IRCTC की ई-कैटरिंग सेवा : भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) 1 फरवरी से अपनी ई-खानपान सेवाओं को फिर से शुरू करेगा, जो यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की बात। शुरू में लगभग 250 रेलगाड़ियों के लिए लगभग 30 रेलवे स्टेशनों पर सेवाएं शुरू की जाएंगी। कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण 22 मार्च, 2020 को ई-खानपान सेवाओं को स्थगित कर दिया गया था।
 
1 फरवरी से सभी के लिए चलेगी लोकल : मुंबई में आम लोगों के लिए उपनगरीय रेल सेवाओं को 1 फरवरी से बहाल का दिया जाएगा। लोकल ट्रेन आम लोगों के लिए दिन की सेवा शुरुआत से लेकर सुबह सात बजे तक और फिर दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक और रात नौ बजे से सेवा समाप्ति तक उपलब्ध रहेगी।
 
फास्टैग : देश में 15 फरवरी से 2021 से सभी गाड़ियों के लिए फास्टैग अनिवार्य होगा। 1 दिसंबर 2017 से पहले बेचे गए वाहनों के लिए भी फास्टैग अनिवार्य होगा। किसी ट्रान्सपोर्ट व्हीकल के फिटनेस सर्टिफिकेट का रिन्युअल, वाहन पर फास्टैग लगे होने के बाद ही हो सकेगा। इतना ही नहीं फास्टैग के बगैर नया थर्ड पार्टी इंश्योरेंस भी नहीं होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

नवीनतम

भारत-पोलैंड के बीच गहरी हुई दोस्ती: पीएम मोदी बोले- रक्षा, स्पेस और ट्रेड में बढ़ेंगे नए अवसर

K. Annamalai Vs BJP: 'हर किसी को विदेशी एजेंट बताना बंद करो...' अन्नामलाई का भाजपा पर तीखा हमला, मचा बवाल!

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ नहीं चल रही बातचीत, जल्द होने वाला है कुछ बड़ा

LIVE: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की पीएम मोदी से मुलाकात

सोमनाथ में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम, 60 दिनों के लिए लागू हुए ये 3 प्रतिबंध

अगला लेख