Publish Date: Fri, 01 Apr 2022 (08:46 IST)
Updated Date: Fri, 01 Apr 2022 (10:06 IST)
नई दिल्ली। अप्रैल के पहले ही दिन ग्राहकों को तेल कंपनियों ने बड़ा झटका दिया है। एक ही बार में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 250 रुपए का इजाफा किया गया है। 1 मार्च इसके दाम 105 रुपए प्रति सिलेंडर के हिसाब से बढ़ाए गए थे। हालांकि 22 मार्च की इसकी कीमत में 9 रुपए की कमी की गई थी। इस तरह 2 माह में इसमें 346 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
दिल्ली में आज से 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर 2253 रुपए का हो गया है। वहीं मुंबई में अब सिलेंडर की कीमत 2205 रुपए हो गई। कोलकाता में एक कमर्शियल सिलेंडर के 2351 रुपए चुकाने होंगे जबकि चेन्नई में इसके लिए 2,138 रुपए के बजाय 2,406 रुपए खर्च करने होंगे।
हालांकि घरेलू रसोई गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 10 दिन पहले ही 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।
उल्लेखनीय है कि देश में पेट्रोल डीजल के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 11 दिनों में 9 बार पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। दोनों ही ईंधनों में मार्च में 5.60 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।