डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में आए हजारों लोग, वॉशिंगटन में निकाला मार्च

Webdunia
रविवार, 27 सितम्बर 2020 (12:47 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रति अपना समर्थन व्यक्त के लिए हजारों लोग शनिवार को वॉशिंगटन शहर में नेशनल मॉल के पास एकत्र हुए। उच्चतम न्यायालय के लिए एमी कोनेय बारेट को न्यायाधीश नामित करने की ट्रंप की घोषणा से कुछ घंटे पहले लिंकन मेमोरियल से यूएस कैपिटल तक यह मार्च निकाला गया।

भीड़ में कुछ लोगों ने मास्क पहन रखे थे जबकि कुछ ने ट्रंप के हस्ताक्षर वाली लाल टोपी पहन रखी थी, जिन पर लिखा था, आओ अमेरिका को फिर से दैवीय बनाएं।उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने मार्च के बारे में कहा कि वे ट्रंप की तरफ से धन्यवाद करने के लिए आए हैं।

उन्होंने लोगों से उच्चतम न्यायालय के लिए नामित बारेट के वास्ते प्रार्थना करने को कहा। मार्च का आयोजन ट्रंप समर्थक रेव फ्रैंकलिन ग्राहम ने किया। भीड़ में वर्जीनिया स्थित लिबर्टी विश्वविद्यालय के कई छात्र भी शामिल थे।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More