Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

UP : अखिलेश यादव जेल से विधानसभा चलवाना चाहते है : संजीव बालियान

हमें फॉलो करें UP : अखिलेश यादव जेल से विधानसभा चलवाना चाहते है : संजीव बालियान

हिमा अग्रवाल

, मंगलवार, 25 जनवरी 2022 (21:37 IST)
मेरठ। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा प्रत्याशियों की सूची में चोरी, रेप, माफियाओं, दंगाइयों, गुंडे और भ्रष्टाचारियों प्रत्याशियों का बोलबाला है। इस सूची को देखकर लगता है कि अखिलेश यादव अगली विधानसभा जेल में चलाना चाहते हैं।

समाजवादी पार्टी ने आजम खान को टिकट दिया जो दु:ख की बात है, पश्चिमी यूपी की बर्बादी का कारण है, कबाल कांड के लिए जिम्मेदार है और उन्हें टिकट देकर सपा ने दिखा दिया है कि आजम खां ही सपा के लिए फिर से अघोषित मुख्यमंत्री के उम्मीदवार हैं।

बालियान ने कहा कि हर जिले में सपा के अपराधियों का गिरोह है। पार्टी ऐसे चेहरों को टिकट दे रही है, जिन पर हत्या, डकैती, उगाही और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप हैं। आख़िर अखिलेश क्या संदेश देना चाहते है, क्या अखिलेश यादव अगली विधानसभा जेल में चलाना चाहते हैं।
 
 
 केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि 2012 से 2017 तक और 2017 से 2022 तक के कार्यकाल में जनता के लिए किसने क्या किया है, इस फर्क को सभी आसानी से समझ सकते है। केन्द्रीय मंत्री संजीव ने गठबंधन को लेकर कहा कि ये गठबंधन जनता को लूटने के लिए है, ये जनता की भलाई के लिए नहीं है। अखिलेश यादव पर हमलावर होते हुए संजीव बालियान ने आरोप लगा कि अखिलेश यादव की तरफ से अपराधियों माफियाओं को टिकट दिया जा रहा है, उन्होंने कहा कि अखिलेश दंगाइयों को लालच दे रहे हैं। 
 
संजीव बालियान बोले योगी राज में सरकार ने इतनी बिजली दी कि इन्वर्टर बंद करना पड़ा। एक्सप्रेस-वे का जाल बिछा दिया, वहीं रैपिड रेल मुजफ्फरनगर तक जा रही है। भाजपा ने प्रदेश में विकास की गंगा बहा दी है। ढाई करोड़ किसानों को हमारी सरकार ने सम्मान निधि दी है। ट्यूबवेल के लिए बिजली का रेट आधा किया गया, वहीं अखिलेश 300 यूनियन बिजली फ्री देने की घोषणा कर रही है, ये फ्री की बिजली का पैसा कहा से आएगा अखिलेश बताएं।
 
 भाजपा शासनकाल में कानून-व्यवस्था और इंफ्रा बना है। कोरोनाकाल में 10 किलो राशन हर गरीब तक पहुंचा। 15 लाख आवास बनाए गए। तीन करोड़ शौचालय बनेंगे। भाजपा ने सपा-बसपा काल में बंद चीनी मिलों को चलाया, गन्ना बकाया भुगतान करवाया, फर्क साफ दिखाई देता है, अब दोनों सरकारों की तुलना खुद करिए। ये सपा और रालोद के हेलीकॉप्टर वाले नेता जनता को लूटेंगे या विकास की धारा बहाने वाले प्रदेश को आगे ले जाएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी चुनाव : मेरठ से SP प्रत्याशी के बिगड़े बोल, कहा- आ रही हमारी सरकार, गिन-गिनकर लेंगे बदला