Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता RPN सिंह ने पार्टी छोड़ी

Advertiesment
हमें फॉलो करें यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता RPN सिंह ने पार्टी छोड़ी
, मंगलवार, 25 जनवरी 2022 (12:53 IST)
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका ‍लगा है। यूपीए 2 में गृह राज्यमंत्री रहे पार्टी के दिग्गज नेता आरपीएन सिंह ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 
 
बताया जा रहा है कि सिंह आज ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा है कि आरपीएन सिंह हाल ही में भाजपा छोड़कर गए स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ पडरौना से चुनाव लड़ सकते हैं। 
 
सिंह ने ट्‍वीट कर कहा कि आज, जब पूरा राष्ट्र गणतंत्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं। आरपीएन सिंह कांग्रेस के सांसद रहे सीपीएन सिंह के बेटे हैं तथा करीब 4 दशक से राजनीति में सक्रिय हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे अपने इस्तीफे में सिंह ने लिखा कि मैं कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने देशवासियों की सेवा और पार्टी की सेवा का अवसर देने के लिए सोनिया को धन्यवाद भी कहा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर हुए Corona संक्रमित