सपा की रैली में टूटा Corona प्रोटोकॉल, 2000 से ज्यादा नेताओं पर FIR

Webdunia
शुक्रवार, 14 जनवरी 2022 (20:05 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी की वर्चुअल रैली में शुक्रवार को भीड़ उमड़ने और कोरोना प्रोटोकॉल (corona protocol) की धज्जियां उड़ाने के मामले में पुलिस ने सपा के 2000 से ज्यादा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
 
पुलिस के मुताबिक इस आयोजन के लिए पहले से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लखनऊ के जिला ‍अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कहा कि मामले में FIR दर्ज़ कर पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इसमें नियम क़ानून के अंतर्गत कार्रवाई की जाए।
 
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने प्रशान की अनुमति के बिना रैली की है। इस रैली में आचार संहिता के साथ ही कोविड-19 प्रोटोकॉल का भी उल्लंघन हुआ है। 
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा छोड़ने के बाद शुक्रवार को स्वामी प्रसाद मौर्य, धरम सिंह सैनी, भगवती सगर और विनय शाक्य ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख
More