यूपी में बड़ी जीत से चहके भाजपा नेता, मोदी-योगी को जीत का श्रेय, बताया राम राज्य की शुरुआत

Webdunia
गुरुवार, 10 मार्च 2022 (13:52 IST)
नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश चुनाव में अब तक प्राप्त रुझानों और परिणामों से भाजपा नेता बेहद खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर किसी ने पीएम मोदी और सीएम योगी को जीत का श्रेय दिया तो किेसी ने इसे राम राज्य की शुरुआत बताया है। 

ALSO READ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम : दलीय स्थिति Live Update
 
विधानसभा चुनावों में मतगणना के रुझानों पर टिप्पणी व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर वर्ग के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व का समर्थन किया है।
 
ठाकुर ने कहा, 'पिछले पांच साल में योगी जी ने विकास की नई गाथा लिखी है--- सभी लोगों ने योगी जी और मोदी जी को आशीर्वाद दिया है।
 
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 'जनता ने डबल इंजन सरकार में विश्वास जताया है।' भाजपा सांसद रवि किशन ने इन चुनाव नतीजों को राम राज्य की शुरुआत बताया है।
 
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि जनता ने दिखा दिया है कि भाजपा का शासन अच्छा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का ईवीएम पर दोष देना गलत है। लोकतंत्र में जनता जिसको आशीर्वाद दे उस पर विश्वास किया जाना चाहिए।
 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा विजय का नया इतिहास लिख रही है। यह चुनाव तमाम वादों से ऊपर उठ गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख
More