पंजाब की जनता ने 'झाड़ू' नहीं 'वैक्यूम क्लीनर' चला दिया

Webdunia
गुरुवार, 10 मार्च 2022 (13:47 IST)
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव के परिणाम को देखकर तो लग रहा है कि वहां की जनता ने 'झाड़ू' नहीं वैक्यूम क्लीनर ही चला दिया है। दरअसल, पंजाब में आम आदमी पार्टी 90 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना चुकी है। 117 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए सिर्फ 59 सीटों की दरकार है। 
 
हालांकि एग्जिट पोल में पंजाब में आप की सरकार बनने की संभावना व्यक्त की गई थी, लेकिन इतनी सीटें मिलने का अनुमान सिर्फ एक ही एग्जिट पोल ने 100 के लगभग सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया था। 
<

चंडीगढ़: रूझानों में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बहुमत का आंकड़ा पार किया है। AAP के चंडीगढ़ कार्यालय से जश्न का माहौल है।

AAP नेता राघव चड्ढा ने कहा, "हमने तो पंजाबियों को कहा था कि झाड़ू चला दो, पंजाबियों ने तो वैक्यूम क्लीनर ही चला दिया।" pic.twitter.com/UixpBakG31

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2022 >
रुझानों के बाद आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्‍ढा ने कहा कि हमने तो पंजाबियों को कहा था कि झाड़ू चला दो, पंजाबियों ने तो वैक्यूम क्लीनर ही चला दिया। दूसरी ओर, दिल्ली में आप कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल दिखाई दिया।
 
पंजाब में आम आदमी पार्टी 91 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस यहां 17 सीटों पर सिमटती दिख रही है।
Show comments

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

रवनीत बिट्टू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, राहुल गांधी पर की थी अभद्र टिप्पणी

आरजी कर अस्पताल मामले में ईडी ने तृणमूल विधायक रॉय को किया तलब

शाह ने पाकिस्तानी मंत्री की टिप्पणी को लेकर साधा कांग्रेस पर निशाना

जम्मू कश्मीर फिर से बनेगा राज्य, श्रीनगर में बोले नरेन्द्र मोदी

हरियाणा भाजपा का घोषणापत्र, MSP पर 24 फसलों की खरीदी, हर अग्निवीर को सरकारी नौकरी

More