कोरोना के कारण ओलंपिक खत्म होने तक इकट्ठा हो जाएगा 5 लाख मिली लीटर थूक!

Webdunia
शुक्रवार, 30 जुलाई 2021 (16:08 IST)
टोक्यो: एक शीशी में एक मिलीलीटर थूक, रोजाना 30000 शीशियां और ओलंपिक खत्म होने तक करीब पांच लाख मिलीलीटर से ज्यादा थूक। ओलंपिक के बीच कोरोना मामलों पर काबू रखने के लिये रोजाना हो रही जांच के ये कुछ आंकड़े हैं।
 
ओलंपिक के दौरान रोजाना करीब 30000 लोग छोटी छोटी प्लास्टिक की शीशियों में थूक के नमूने दे रहे हैं जो करीब एक मिलीलीटर होता है। इनमें दुनिया भर से खेलों में भाग लेने आये लोग शामिल हैं। आठ अगस्त को ओलंपिक खत्म होने तक करीब पांच लाख शीशियों में पांच लाख मिलीलीटर थूक जमा हो जायेगा।
 
इस थूक को ट्यूबों में जमा करके बारकोड लगाकर रखा जा रहा है। जिनके नतीजों में संशय होता है, उनकी दोबारा जांच होती है। ये जांच ‘फीवर क्लीनिक’ नामक एक केंद्र पर की जा रही है जो पृथकवास में रह रहे लोगों का भी ध्यान रखता है।
 
यहां जांच नाक में एक स्टिक डालकर नहीं की जा रही जो कोरोना जांच का प्रचलित एक अन्य तरीका है।
 
खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों, मीडिया और खेलों से जुड़ लोगों की मुफ्त जांच हो रही है जबकि इसका खर्च करीब 10000 येन या सौ डॉलर आता है। अभी तक खेलों से जुड़े 220 लोग पॉजिटिव पाये गए हैं जिनमें 23 खिलाड़ी हैं।
जापान में 10 हजार तो टोक्यो में करीब 4 हजार कोरोना केस
 
जापान की राजधानी टोक्यो इस बार ओलंपिक की मेजबानी कर रही है और हर दिन यह देश पदक तालिका के शीर्ष पर भी है लेकिन बुरी बात यह है कि शहर में लगातार कोरोना संक्रमण फैल रहा है। जापान में पिछले 24 घंटे में ही कोरोना के रिकॉर्ड 10 हजार मामले सामने आए हैं। वहीं राजधानी टोक्यो में लगभग 4 हजार केस (3,856) देखने को मिले हैं।
 
वहीं ओलंपिक खेलों के आयोजकों ने कोरोना वायरस के 16 केसों का खुलासा किया हालांकि इसमें कोई भी खिलाड़ी मौजूद नहीं है। इन 16 केसों में से 4 खेलों से जुड़े कर्मचारी, 9 ठेकेदार, 2 मीडियाकर्मी और 1 वॉलेंटीयर है। इनमें से कोई भी खेलगांव में नहीं रह रहा था वहीं 2 की संख्या इनमें से हटा दी गई है क्योंकि दो व्यक्ति ठीक हो चुके हैं। खेलों से जुड़े कुल मामलों की संख्या अब 220 हो गई है। 
 
इसके अलावा डेल्टा वैरिएंट का खतरा भी टोक्यो पर बढ़ता जा रहा है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और टोक्यो के गवर्नर युरिको कोइके ने माना है कि 310000 टेस्ट हो चुके हैं और मामूली केस ही पॉजिटिव आए हैं तो घबराने की कोई बात नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

विराट कोहली कैसे पहुंचे Fab 4 के अंतिम पायदान पर, 4 साल में 2 टेस्ट शतक के साथ यह भी रहा कारण

IND vs AUS : इन भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ योजना बनाने पर होगा ऑस्ट्रेलिया का ध्यान

IND vs BAN :149 रनों पर भारतीय पेस बेट्री ने चेपॉक पर समेटी बांग्लादेश की पहली पारी

जसप्रीत बुमराह ने पूरे किए 400 विकेट, कपिल देव, मोहम्मद शमी जैसे खास गेंदबाजों की लिस्ट में हुए शामिल

चेन्नई में छठा टेस्ट शतक जमाकर रविचंद्रन अश्विन ने की महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी

अगला लेख
More