Hanuman Chalisa

खतरे की घंटी, नए साल में बढ़ेगा आतंकवाद

Webdunia
सीरिया और इराक के आतंकवाद की पदचाप अब यूरोप और अमेरिका में भी सुनाई देने लगी है। पेरिस का आतंकवादी हमला हो या फिर कैलीफोर्निया की गोलीबारी, इन घटनाओं ने दुनिया के दिग्गज देशों को भी हिलाकर रख दिया। 2015 विदा हो रहा है, लेकिन आतंकवाद के लिहाज से 2016 दुनिया के लिए मुश्किल वर्ष साबित हो सकता है।


हाल ही में अमेरिका के कैलीफोर्निया, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी और फ्रांस के पेरिस में हुए आतंकी हमलों के मद्देनजर ऑस्ट्रेलिया के एक प्रमुख रक्षा विशेषज्ञ ने आशंका जाहिर की है कि इस वर्ष आतंकी हमलों में इजाफा हो सकता है। उन्होंने इस दौरान बेल्जियम में हुई घटनाओं का भी उल्लेख किया।

हाल ही में कुछ रिपोर्टों में यह भी आशंका जाहिर की गई थी कि शरणार्थियों के भेष में कुछ आतंकवादी भी अमेरिका, जर्मनी आदि देशों में घुस सकते हैं और भविष्य में आतंकवादी हमलों को अंजाम दे सकते हैं।

आतंकवादी हमलों की आशंका जताने वाले क्लॉर्क जोंस ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी से जुड़े हुए हैं। जोंस वैश्विक विशेषज्ञों के समूह के साथ हिंसक चरमपंथ से निपटने और हस्तक्षेप के लिए देश के पहले केंद्र ‘सेंटर फॉर इंटरवेंशन एंड काउंटरिंग वायलेंट एक्ट्रीमिज्म’ की स्थापना पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने दुनियाभर के रक्षा विशेषज्ञों और अपने अब तक के शोध पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि पिछले 1 साल में आतंक का मिजाज बहुत बदला है। पिछले साल के मुकाबले 2016 का साल ज्यादा कठिन और हिंसक रहने की आशंका है। उनका कहना है कि दुनिया के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

उन्होंने आतंकवाद से निपटने के लिए अलग-अलग तरीकों को अपनाने को कहा, क्योंकि चरमपंथी बनाने का कोई एक पहलू नहीं है। जोंस के इस केंद्र में सामाजिक कार्यकर्ता, मनोवैज्ञानिक और मनोचिकित्सकों का एक दल भी शामिल है। यह दल वैश्विक स्तर पर चरमपंथ को समझने और उनके व्यवहारों का आकलन करने का काम करता है।
Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

महल में 'मौत का शॉट', नागौद रियासत के बंद दरवाजों के पीछे का वो खूनी सच, जिसने हिला दिया विंध्य का रसूख !

CBSE 10th Second Board Result 2026: जल्द जारी होगा 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट, जानें संभावित तारीख

लोकप्रिय और भरोसेमंद वाहन में क्या अंतर होता है?

नेतन्याहू को मंजूर नहीं US-Iran Deal, ईरान को दी खुली धमकी, बोले- नहीं रखने देंगे परमाणु हथियार

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब