जमान के तूफानी अर्धशतक की बदौलत पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए 176 रन

Webdunia
गुरुवार, 11 नवंबर 2021 (21:09 IST)
दुबई: सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और फॉर्म में वापसी करने वाले फखर जमां के अर्धशतकों से पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने के बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में चार विकेट पर 176 रन का मजबूत स्कोर बनाया।

रिजवान ने 52 गेंदों पर 67 रन बनाये जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल हैं। उन्होंने कप्तान बाबर आजम (34 गेंदों पर 39 रन) के साथ पहले विकेट के लिये 71 और फखर जमां (32 गेंदों पर नाबाद 55, तीन चौके, चार छक्के) के साथ दूसरे विकेट के लिये 72 रन की साझेदारी की।

आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों विशेषकर जोश हेजलवुड का अपनी गेंदों पर नियंत्रण नहीं था। उन्होंने चार ओवर में 49 रन लुटाये। उसके दोनों स्पिनरों एडम जंपा (22 रन देकर एक) और ग्लेन मैक्सवेल (तीन ओवर में 20 रन) ने किफायती गेंदबाजी की। मिशेल स्टार्क (38 रन देकर दो) और पैट कमिन्स (30 रन देकर एक) ने भी विकेट लिये।

बाबर और रिजवान ने फिर से पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलायी। बाबर शुरू से लय में थे और उन्होंने गेंद को सीमा रेखा तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया। पाकिस्तान ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 47 रन बनाये जो इस टूर्नामेंट में पहले छह ओवर में उसका सर्वाधिक स्कोर है।

आरोन फिंच ने तीसरे ओवर में ही मैक्सेवल के रूप में स्पिन आक्रमण आजमाया। रिजवान ने तब खाता भी नहीं खोला था जब डेविड वार्नर ने सीमा रेखा पर उनका मुश्किल कैच छोड़ा। रिजवान ने इसका फायदा उठाकर हेजलवुड पर छक्का लगाया।

इसके बाद हालांकि मैक्सवेल और जंपा ने दबाव बनाया जिसका प्रभाव बल्लेबाजों पर साफ दिखा। बाबर ने लेग स्पिनर जंपा के पहले ओवर में इस दबाव में स्लॉग स्वीप करके लांग ऑन पर वार्नर को आसान कैच दिया। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाये।(भाषा)

पाकिस्तान पर जब दबाव बन रहा था तब रिजवान ने जंपा पर स्क्वायर लेग पर छक्का लगाकर इस कैलेंडर वर्ष में टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1000 रन पूरे किये। यह कारनामा करने वाले वह दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं।

स्टार्क का बाउंसर रिजवान के हेलमेट की ग्रिल पर लगा लेकिन इससे उनका विश्वास नहीं डगमगाया। उन्होंने 14वें ओवर में हेजलवुड पर एक और छक्का जड़कर टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया और फिर 41 गेंदों पर टूर्नामेंट में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया।

फखर ने पर्याप्त समय क्रीज पर बिताने के बाद हेजलवुड पर सीधा छक्का लगाकर अपने तेवर दिखाये। इस ओवर में रिजवान ने भी छक्का जमाया। रिजवान ने स्टार्क की गेंद पर कैच दिया लेकिन फखर रंग में लौट चुके थे। उन्होंने स्टार्क पर तीन छक्के लगाये लेकिन आसिफ अली (शून्य) और शोएब मलिक (एक) कुछ कमाल नहीं कर पाये। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

मीराबाई चानू का करियर खत्म नहीं हुआ है, कोच ने दिया बड़ा बयान

मेरे को क्यों मार रहे हो? मैच के बीच ऋषभ पंत और लिटन दास के बीच हुई तीखी बहस, वीडियो वायरल

INDvsBAN संकट में फंसी भारतीय पारी को अश्विन और जडेजा का सहारा

23 साल के इस युवा कीवी पेसर ने एशिया में खेले गए पहले टेस्ट में ही चटकाए 5 विकेट

भारत की मालविका ने दुबारा किया उलटफेर, राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता को हराया

अगला लेख
More