Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
गुड़ वैसे तो गन्ने का बनता है लेकिन खजूर से भी बनाया जाता है। खजूर के गुड़ की कई तरह की मिठाईयां बनती हैं। खासकर बंगाल और ओड़िसा में इसकी मिठाइयां बनाई जाती है। खजूर के पेड़ के रस से नीरा भी निकलता है और इसी प्रक्रिया से ताड़ी भी बनाई जाती है। आओ जानते हैं कि किस तरह खजूर के पेड़ से गुड़ बनाया जाता है।
खजूर से गुड़ कैसे बनता है | Khajur se gud kaise banta hai:
- खजूर का गुड़ बनाने हेतु पहले खजूर वृक्ष के तने से रस निकाला जाता है।
- खजूर के पेड़ पर ऊपर ताने में V आकार में चाकू से ऊपरी छाल छील कर एक एक कट लगाया जाता है।
- उस कट या चीरे से अत्यंत मीठा रस रिसने लगता है, वहां एक खूंटी पर मटकी टांग दी जाती है।
- खजूर के पेड़ से बूंद-बूंद रस टपकता है जो उस माटी की मटकी में एकत्रित हो जाता है।
- मटकी में एकत्रित रस को नीरा कहते हैं। आयुर्वेद के अनुसार इसे पीने से कई तरह के रोग दूर होते हैं।
- अब इस रस को एक बड़े से लोहे के कढ़ाव में डालकर उबाला जाता है।
- जब रस काफी गाढ़ा हो जाता है तो उसे लगभग एक-एक किलो के बट्टे के रूप में जमा देते हैं।
- गाढ़े सर को एक सूती कपड़े पर गोल-गोल बट्टी के रूप में डाला जाता है। यह रस जमकर यह गुड़ बन जाता है।