khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Dhanteras: धनतेरस पर धनवान बनने के मात्र 4 उपाय, चूकें नहीं करने से

Advertiesment
Dhanteras 2022
Dhanteras ke achuk upay : धनतेरस से दिवाली का उत्सव प्रारंभ हो जाता है। इस दिन बर्तन, सोना, चांदी, कौड़ियां, धनिया, कपड़े, झाड़ू, वाहन, प्रॉपर्टी आदि खरीदने का प्रचलन है। इस बार धनतेरस 23 अक्ट़बर 2022 रविवार के दिन है। यदि आप धनवान बनना चाहते हैं और चाहते हैं कि पूरे वर्ष घर परिवार में बरकत बनी रहे तो मात्र 4 अचूक उपाय कर लें। 
 
धनतेरस पर धन प्राप्ति के उपाय | Dhanteras 2022 par dhan prapti ke upay:
 
1. झाड़ू : धनतेरस पर नई झाड़ू खरीदकर उसकी पूजा की जाती है। घर में नई झाड़ू लाने के अलावा आप किसी मंदिर में या किसी सफाईकर्मी को अच्‍छी वाली झाड़ू खरीदकर दान कर सकते हैं। इससे लक्ष्मी माता आप पर प्रसन्न होंगी।
 
2. अन्न दान : अन्न दान को हिन्दू धर्म में सबसे बड़ा दान माना गया है। आप धनतेरस पर किसी गरीब को भोजन करा सकते हैं। भोजन में केसर भात, नारियल और पीले रंगी की मिठाई अवश्य होना होना चाहिए। भोजन के बाद दक्षिणा अवश्य दें। इससे लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और वर्षभर अन्न के भंडार भरे रहेंगे।
 
3. लोहा दान : मान्यता है कि धन तेरस के दिन लोहे की वस्तु का दान करने से दुर्भाग्य चला जाता है और शुभ फल की प्राप्ति होती है। अत: आप किसी गरीब या जरूरतमंद को लोहे की कोई वस्तु दान करें।
 
4. वस्त्र दान : धनतेरस के दिन किसी जरूरतमंद को पीले वस्त्र दान करना चाहिए। ऐसे करने से जहां पुण्‍य की प्राप्ति होती है वहीं कुबेरदेव की कृपा भी मिलती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

करवा चौथ पर यदि टूट जाए व्रत तो करें ये 3 उपाय, नहीं लगेगा पाप