biodatamaker
✕

स्वादिष्‍ट चॉकलेट गुझिया से मनाएं रंगों का पर्व, जानिए कैसे बनाएं

Webdunia
Chocolate Gujiya
 
सामग्री : 
250 ग्राम मैदा, 150 ग्राम पिसी शक्कर, 50 ग्राम घी (मोयन के लिए), 1 कप कसा खोया, 1 टेबल स्पून कोको पावडर, 50 ग्राम चॉकलेट चिप्स, कुछ बूंद बादाम एसेंस, तलने के लिए घी, परोसने के लिए 1/2 कप चॉकलेट सॉस।
 
विधि : 
सबसे पहले मैदे में घी का मोयन डालकर पानी की मदद से सख्त आटा गूंथ लें। एक कड़ाही में खोया भून लें। ठंडा छोने पर इसमें कोको पावडर, पिसी शक्कर, बादाम एसेंस एवं चॉकलेट चिप्स मिलाकर भरावन तैयार कर लें। गूंथे मैदे की लोइयां बनाकर प्रत्येक लोई को पतला बेलें। 
 
इस पर भरावन सामग्री रखकर हाथ से मोड़कर गुझिया का आकार दें। अब इन्हें गर्म घी में गुलाबी तल लें। लीजिए, स्वादभरी चॉकलेट गुझिया तैयार है। इन्हें चॉकलेट सॉस से सजाकर पेश करें। रंगपंचमी के रंगबिरंगे त्योहार पर इस गुझिया से सभी का मुंह मीठा करें।

ALSO READ: Holi स्पेशल : होली पर बनाएं नमक पारे इस सरल विधि से

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

अगला लेख