Hanuman Chalisa

सर्दियों में अमृत है भुनी गोंद, ऐसे बनाएं लड्‍डू कि ठंड के दिनों में बने रहें सेहतमंद

राजश्री कासलीवाल
सामग्री :
100 ग्राम गोंद (बारीक कटी), 2 कप आटा (गेहूं या धुली उड़द का), 100 ग्राम बादाम की कतरन, 250 ग्राम शकर बूरा, शुद्ध देसी घी।
 
विधि :
सबसे पहले (तलने से पूर्व) बारीक कटी गोंद को 2-3 घंटे तक धूप में रखें। अब कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें गोंद डालकर तलें। जब वह आकार में फूलकर दुगुना हो जाए तो एक थाली में अगल निकालकर रख लें। 
 
अब बचे घी में आटे को धीमी आंच पर गुलाबी होने तक भूनें। घी कम लग रहा हो तो और डालें। आटा तब तक भूनें जब तक उसकी खुशबू चारों तरफ न फैल जाएं। फिर उसमें बादाम की कतरन डालें और थोड़ी देर चलाकर आंच बंद कर दें। अब आटे को ठंडा होने दें।

गुनगुना आटा होने पर उसमें तली हुई गोंद और शकर का बूरा मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब हाथों में थोड़ा-सा घी लगाएं और तैयार मिश्रण के गोल-गोल लड्डू बना लें। सर्दियों के दिनों में सेहत बनाने के लिए तैयार है गोंद के खास लड्‍डू, खुद भी खाएं और परिवार वालों को भी खिलाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

18 जून को क्यों याद की जाती हैं रानी लक्ष्मीबाई? जानें उनके बलिदान की पूरी कहानी

Hindi Poem on Yoga: योग पर हिन्दी कविता: आओ मिलकर योग करें

Guru Arjan Dev: कैसे मनाया जाता है गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस?

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: जानिए इस बार की थीम, उद्देश्य और खास कार्यक्रम

नज़्म: बरसात का मौसम

अगला लेख