Hanuman Chalisa

मुनाफावसूली, रिकॉर्ड स्तर से नीचे आए सेंसेक्स और निफ्टी

Webdunia
मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017 (10:46 IST)
मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 56 अंक के नुकसान से रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गया। रीयल्टी, वाहन, स्वास्थ्य सेवा और धातु कंपनियों के शेयर नुकसान में चल रहे थे।
 
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 56.19 अंक या 0.17 प्रतिशत के नुकसान से 32,577.45 अंक पर आ गया। हालांकि, सेंसेक्स 20.77 अंक या 0.06 प्रतिशत के लाभ से 32,654.41 अंक खुला और 32,659.32 अंक के उच्चस्तर तक गया।
 
इससे पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स 799.65 अंक चढ़कर 32,633.64 अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था। सोमवार को इसने कारोबार के दौरान 32,687.32 अंक का रिकॉर्ड स्तर भी छुआ था।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड स्तर से फिसला और यह 8.80 अंक या 0.09 प्रतिशत के नुकसान से 10,222.05 अंक पर आ गया।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, एमएंडएम, डॉ रेड्डीज, सिप्ला, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लिमिटेड और टाटा स्टील के शेयर 1.11 प्रतिशत तक के नुकसान में कारोबार कर रहे थे। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: उद्धव को बड़ा झटका, 6 बागी सांसद शिवसेना शिंदे में होंगे शामिल

पानी की एक भी बूंद व्यर्थ न जाए, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं : योगी आदित्यनाथ

ब्रेक्जिट के 10 साल: ब्रिटेन को भारी पड़ा अलग होने का फैसला

80 मिनट की अमेरिका-ईरान वार्ता के बाद फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप की धमकी पर ईरान का कड़ा जवाब; संयुक्त फोटो सेशन भी रद्द

Top News 22 June: ट्रंप की धमकी से फिर भड़का ईरान, अयोध्या राम मंदिर मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई

अगला लेख