Hanuman Chalisa
✕

पंजाब में संघ कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

Webdunia
मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017 (10:31 IST)
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता रवीन्द्र गोसाई की मंगलवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त आर एन ढोके अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शहर के बाहर जाने वाले रास्तों की नाकेबंदी कर दी है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोसाई सुबह गगन दीप कॉलोनी में संघ की शाखा से जब वह घर लौट रहे थे तो घर के बाहर ही दो अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। गोसाई की मौत की सूचना मिलते ही काफी संख्या में आरएसएस कार्यकर्ता भी जुट गए हैं।
 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 2016 में आरएसएस के प्रांत सह संघचालक ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा की भी गोली मारकर हत्या की गई थी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या में दीपोत्सव 2026 की भव्य तैयारियां! CM योगी के निर्देश पर दुल्हन की तरह सजाया जा रहा रामपथ और धर्मपथ

मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 : ₹5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

काशी के हुनर का कमाल : गुलाबी मीनाकारी से बना फाइटर प्लेन, कैलिफोर्निया और ऑस्ट्रेलिया से मिले बंपर ऑर्डर

फॉरेंसिक जांच में क्रांति लाएगा AI, फिंगरप्रिंट से लेकर DNA तक का मिनटों में होगा सटीक विश्लेषण

अयोध्या दीपोत्सव 2026: 2100 स्वदेशी ड्रोन और लाखों दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, CM योगी ने दिए सख्त निर्देश

अगला लेख