Hanuman Chalisa

Share Market : Sensex 253 अंक उछला, Nifty भी 22460 के पार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 17 मई 2024 (18:42 IST)
Share Market Update : मिलजुले वैश्विक संकेतों के बीच स्थानीय स्तर पर महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी जैसी दिग्गज कंपनियों में खरीदारी आने से शुक्रवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 253 अंक चढ़ा जबकि निफ्टी भी 62.25 अंक यानी 0.28 प्रतिशत बढ़कर 22466.10 अंक पर पहुंच गया।
 
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स अंतिम दौर की खरीदारी आने से शुरुआती निचले स्तर से उबरने में सफल रहा। सेंसेक्स 253.31 अंक यानी 0.34 प्रतिशत चढ़कर 73,917.03 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 62.25 अंक यानी 0.28 प्रतिशत बढ़कर 22,466.10 अंक पर पहुंच गया।
ALSO READ: Share bazaar: बाजार ने रचा इतिहास, सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में ऑलटाइम हाई
सेंसेक्स के समूह में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) में सर्वाधिक 5.97 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसके बाद जेएसडब्ल्यू स्टील, अल्ट्रा सीमेंट, कोटक बैंक, आईटीसी और एनटीपीसी का स्थान रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज भी 0.73 प्रतिशत बढ़ गया। इसके उलट टीसीएस, एचसीएल टेक, एचयूएल, नेस्ले इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, विप्रो और इन्फोसिस के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए।
 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, मिलेजुले वैश्विक संकेतों और अमेरिकी फेड रिजर्व को लेकर अनिश्चितता होने के बावजूद भारतीय बाजार वापसी करने में सफल रहे। यह मुख्य रूप से व्यापक बाजार के बेहतर प्रदर्शन और सकारात्मक तिमाही नतीजों से प्रेरित था।
ALSO READ: Reliance और ITC शेयरों में खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 260 और निफ्टी 98 अंक ऊपर चढ़ा
एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की गिरावट में रहे। यूरोप के बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार चल रहा था। गुरुवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत बढ़कर 83.48 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 776.49 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की बिक्री की। बीएसई सेंसेक्स गुरुवार को 676.69 अंक चढ़कर 73,663.72 और एनएसई निफ्टी 203.30 अंक बढ़कर 22,403.85 अंक पर बंद हुआ था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

गाजियाबाद में चलती कार में 'क्लिनिक', अवैध भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

उत्तराखंड सरकार के 5 साल, मुख्यमंत्री धामी का दमदार नेतृत्व, प्रदेश की राजनीति में रचा नया इतिहास

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

अगला लेख