sundarkand

सेंसेक्स में भारी गिरावट

Webdunia
सोमवार, 5 फ़रवरी 2018 (10:44 IST)
मुंबई।  मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में करीब 546 अंक गिरकर 35,000 के स्तर के नीचे चला गया। इस दौरान विदेशी बाजारों से कमजोर रुख के बीच धातु, रीयल्टी, पूंजीगत माल, बैंकिंग और तेल एवं गैस कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 545.95 अंक यानी 1.55 प्रतिशत गिरकर 34,520.80 अंक पर खुला। बजट 2018 में दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ पर 10 प्रतिशत कर लगाने के बाद पिछले चार कारोबारी दिवस में सेंसेक्स 1,216.50 अंक गिरा।

रीयल्टी, धातु, पूंजीगत माल, स्वास्थ्यसेवा और बैंकिंग सहित अन्य अलग अलग क्षेत्रों के सूचकांक में 3.47 प्रतिशत तक की गिरावट रही। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 173.80 अंक यानी 1.61 प्रतिशत गिरकर 10,586.80 अंक पर रहा। पिछले सप्ताह अमेरिका के वॉल स्ट्रीट में गिरावट के बाद एशियाई बाजार एक प्रतिशत तक गिरे। 

यस बैंक, एचडीएफसी लिमिटेड, एसबीआई, एक्सिस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज आटो, टाटा स्टील, एलएंडटी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक और आरआईएल के शेयर 3.89 प्रतिशत तक गिरे। एशियाई बाजारों में हांग कांग का हेंग सेंग सूचकांक 1.82 प्रतिशत नीचे रहा। जापान का निक्केई सूचकांक शुरुआती कारोबार में 2.43 प्रतिशत गिर गया जबकि शंघाई कंपोजिट सूचकांक भी 0.33 प्रतिशत नीचे रहा। अमेरिका का डाउ जोंस शेयर सूचकांक शुक्रवार को कारोबार की समाप्ति पर 2.54 प्रतिशत नीचे रहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

नवीनतम

अखिलेश ने शिवपाल से छीनी लोहिया ट्रस्ट की कमान, राजभर का तंज— इन्हें तो चाचा पर भी भरोसा नहीं!

Yogi Govt Green Mobility: नोएडा ई-बस डिपो की शानदार सफलता, 7 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर!

मोहन कैबिनेट ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास

इंदौर में DAVV गेट पर ABVP का नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, बस स्टॉप, ब्रेकर महंगे सफर का विरोध

Jio Users के लिए बड़ा ऑफर, 12 महीने तक मुफ्त Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत, जानें कौन उठा सकता है फायदा

अगला लेख