suvichar

सेंसेक्स 33 हजार के पार तो निफ्टी ने भी बनाया रिकॉर्ड

Webdunia
बुधवार, 25 अक्टूबर 2017 (10:58 IST)
मुंबई। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बुधवार को तेजी का रुख है। सरकार के पीएसयू बैंकों के रीकैपिटलाइजेशन के ऐलान ने बाजार में जबरदस्त जोश भर दिया है। निफ्टी पहली बार 10300 के पार निकलने में कामयाब हुआ है, जबकि सेंसेक्स भी पहली बार 33000 को पार कर गया है।
 
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी हल्की खरीदारी दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0।6 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा का उछाल नजर आ रहा है। बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
 
मंगलवार को सरकार ने 6.90 लाख करोड़ रुपये के रोड प्रॉजेक्ट्स की घोषणा के साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए 2.11 लाख करोड़ रुपये के कैपिटलाइजेशन प्लान को मंजूरी दी। बाजार में इस उछाल के पीछे वित्तमंत्री की घोषणा को ही बड़ा कारण माना जा रहा है। बुधवार को बाजार के खुलते ही पीएसयू बैंक इंडेक्स 22 फीसदी चढ़ गया। एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी समेत कई बैंकों के शेयर काफी ऊपर ट्रेंड कर रहे हैं।
 
मोदी सरकार ने मंगलवार को भारत माला सड़क परियोजना की शुरुआत की। इसके तहत अगले 5 सालों के अंदर 34800 किलोमीटर सड़कें बनाई जाएंगी। इस योजना में 5.35 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे। इंफ्रा प्रोजेक्‍ट्स के चलते निफ्टी 50 में इंफ्रा कंपनियों के शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

नवीनतम

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

WhatsApp Scam Alert : अब AI पकड़ेगा ठगी के मैसेज, यूजर्स को पहले ही मिलेगा अलर्ट

श्वेतक्रांति की अग्रदूत बनीं UP की पौने चार लाख महिलाएं, योगी सरकार की नीतियों का असर

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

अगला लेख