sundarkand

रुपए में सुधार से सेंसेक्स ने लगाई 386 अंक की छलांग

Webdunia
शुक्रवार, 29 जून 2018 (16:44 IST)
मुंबई। जुलाई के डेरिवेटिव अनुबंधों की बेहतर शुरुआत तथा रुपए की स्थिति सुधरने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को 386 अंक चढ़ गया। इससे पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स टूटा था। इस साल 31 मई के बाद यह एक दिन में सेंसेक्स की सबसे बड़ी बढ़त है। उस दिन सेंसेक्स ने 416.27 अंक की छलांग लगाई थी।


वैश्विक बाजारों में भी आज तेजी रही। हालांकि व्यापार को लेकर आशंका कायम है। गुरुवार को रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचा था। आज इसमें सुधार हुआ जिससे निवेशकों की धारणा बेहतर हुई। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 35,128.16 अंक पर मजबूती के साथ खुला और लगातार सकारात्मक दायरे में बना रहा।

कारोबार के दौरान इसने दिन का उच्चस्तर 35,459.05 अंक भी छुआ। अंत में सेंसेक्स 385.84 अंक या 1.10 प्रतिशत के लाभ से 35,423.48 अंक पर बंद हुआ। इससे पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स 452.40 अंक टूटा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 125.20 अंक या 1.18 प्रतिशत के लाभ से 10,714.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 10,723.05 से 10,612.35 अंक के दायरे में रहा।
हालांकि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में साप्ताहिक आधार पर नुकसान रहा। इससे पिछले पांच सप्ताहों में ये लाभ में रहे थे। साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 266.12 अंक या 0.75 प्रतिशत तथा निफ्टी 107.55 अंक या 0.99 प्रतिशत नीचे आया। इस बीच शेयर बाजारों के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कल शुद्ध रूप से 442.64 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वहीं विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 951.51 करोड़ रुपए की बिकवाली की। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद CJP का केंद्र पर वादाखिलाफी का आरोप, 24 अगस्त को बैठक, फिर आंदोलन के संकेत

अगला लेख