Publish Date: Fri, 22 Jun 2018 (18:18 IST)
Updated Date: Fri, 22 Jun 2018 (18:20 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर दिग्गज कंपनियों में हुई लिवाली के बल पर बीएसई का सेंसेक्स 257 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 81 अंक चढ़कर बंद हुआ।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 257.21 अंक चढ़कर 35689.60 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 80.75 अंक उछलकर 10821.85 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों में लिवाली कुछ सुस्त रही जिससे बीएसई का मिडकैप 0.46 प्रतिशत चढ़कर 15839.61 अंक पर और स्मॉलकैप 0.07 प्रतिशत बढ़कर 16539.84 अंक पर रहा।
बीएसई का सेंसेक्स सुबह में एशियाई बाजार विशेषकर जापान के निक्की से मिले नकारात्मक संकेत से मामूली गिरावट लेकर 35428.42 अंक पर खुला और बिकवाली के दबाव में यह 35344.49 अंक के निचले स्तर तक फिसला। इसी दौरान अन्य प्रमुख एशियाई बाजारों से मिले तेजी के संकेत और यूरोपीय बाजारों के बढ़त के साथ खुलने के बल पर शुरू हुई लिवाली के दम पर सेंसेक्स 35741.26 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। अंत में यह पिछले दिवस के 35432.39 अंक की तुलना में 257.21 अंक अर्थात 0.73 फीसदी की बढ़त लेकर 35689.60 अंक पर रहा।
इसी तरह से एनएसई का निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 10742.70 अंक पर खुला लेकिन बिकवाली के दबाव में यह 10710.45 अंक के निचले स्तर तक फिसला। इसी दौरान लिवाली के जोर पकड़ने से यह 10837 अंक के उच्चतम स्तक तक चढ़ा। आखिर में यह पिछले दिवस के 10741.10 अंक की तुलना में 80.75 अंक अर्थात 0.75 अंक की बढ़त लेकर 10821.85 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 2709 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें से 1163 बढ़त में और 1415 गिरावट में रहे जबकि 131 में कोई बदलाव नहीं हुआ। (वार्ता)
webdunia
Publish Date: Fri, 22 Jun 2018 (18:18 IST)
Updated Date: Fri, 22 Jun 2018 (18:20 IST)