Hanuman Chalisa

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन रही गिरावट, सेंसेक्स 237 अंक टूटा

Webdunia
शुक्रवार, 20 जनवरी 2023 (23:27 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स करीब 237 अंक नुकसान में रहा। वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी 80.20 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,027.65 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक आर्थिक नरमी की आशंका के बीच अमेरिकी बाजारों में कमजोर रुख और सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज एवं हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में गिरावट से बाजार नीचे आया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 236.66 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,621.77 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 273.18 अंक तक टूट गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 80.20 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,027.65 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, नेस्ले, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टुब्रो, मारुति सुजुकी, इन्फोसिस और भारती एयरटेल प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

रोजमर्रा की जरूरतों वाले सामान बनाने वाली हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर करीब चार प्रतिशत तक टूट गया। इसका कारण मूल कंपनी यूनिलीवर समूह के लिए रॉयल्टी और केंद्रीय सेवा व्यवस्था शुल्क में वृद्धि को लेकर व्याप्त चिंता है।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईटीसी, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक शामिल हैं। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, अमेरिका में वॉल स्ट्रीट में कमजोर रुख के बावजूद चीन में बाजार फिर से खुलने से पैदा हुए आशावाद के कारण घरेलू सूचकांकों ने बढ़त दर्ज करने की कोशिश की।


हालांकि वैश्विक आर्थिक नरमी की चिंता ने आखिर में जोर पकड़ा और बाजारों को नीचे की ओर खींच लिया। एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख जोसेफ थॉमस ने कहा कि विदेश में और मुख्य रूप से अमेरिकी बाजारों में गिरावट जारी है और इसका असर घरेलू बाजार पर हुआ।

थॉमस के अनुसार इस बात की संभावना अधिक है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व दरों में बढ़ोतरी जारी रखेगा और ऐसे में निवेशक मंदी की आशंका से डरे हुए हैं। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी बाजार गुरुवार को नुकसान में रहे थे।इस बीच, अंतररराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.82 प्रतिशत चढ़कर 86.87 अंक पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 2,002.25 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

नवीनतम

'प्रधानमंत्री को विक्टिम कार्ड खेलना बेहद पसंद', जयराम रमेश का मोदी पर हमला, बोले- देश से माफी मांगें

10 दिन में दूसरा आतंकी हमला, कूलगाम में 2 प्रवासी मजदूरों की मौत

LIVE: पीएम मोदी ने भोगापुरम हवाई अड्डे का उद्घाटन किया, आंध्र को 17900 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Har Ghar Tiranga 2026: यूपी में 5 करोड़ घरों तक पहुंचेगा अभियान, 14-15 अगस्त को सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत-राष्ट्रगान

Top News 1 August: कुलगाम में आतंकी हमला, कमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता, PM मोदी ने गाली देने वाले बच्चों को किया माफ

अगला लेख