Publish Date: Wed, 18 Jan 2023 (18:22 IST)
Updated Date: Wed, 18 Jan 2023 (18:24 IST)
माह में एकादशी और प्रदोष के दो प्रमुख व्रत होते हैं जो मूल रूप से चंद्रदोष को दूर करते हैं, परंतु हर वार को पड़ने वाले प्रत्येक प्रदोष का फल अलग अलग होता है। इस बार माघ माह में प्रदोष का व्रत गुरुवार को रखा जाएगा। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 19 जनवरी 2023 गुरुवार के दिन। इस प्रदोष का अगल ही महत्व है। आओ जानते हैं गुरुवार का प्रदोष रखने से क्या होगा।
- रविवार का प्रदोष रखने से आयु में वृद्धि होती है और अच्छी सेहत प्राप्त होती है।
- सोमवार का प्रदोष रखने से इसे रखने से मानसिक सेहत ठीक होती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
- मंगलवार का प्रदोष रखने से सभी तरह के रोगों से मुक्ति मिलती है। कर्ज से मक्ति मिलती है। इसे भौम प्रदोष कहते हैं।
- बुधवार का प्रदोष रखने से हर तरह की कामना सिद्ध होती है। बुद्धि सही होती है।
- गुरुवार का प्रदोष रखने से आयु वृद्धि होती है। शत्रुओं का नाश होता है और भाग्य जागृत होता है।
- शुक्रवार का प्रदोष रखने से जीवन में सौभाग्य की प्राप्ति होती है और दांपत्य जीवन सुखमय बितता है।
- शनिवार का प्रदोष रखने से संतान की प्राप्ति होती है। इच्छाओं की पूर्ति होती है। शनि के कष्ट दूर होते हैं।