dharma sangrah

बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 461 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 146 अंक टूटा

Webdunia
शुक्रवार, 16 दिसंबर 2022 (17:41 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 461 अंक से अधिक टूट गया। इसी तरह निफ्टी भी 145.90 अंक यानी 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18269 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंकों के नीतिगत दर को लेकर आक्रामक रुख से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 461.22 अंक यानी 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,337.81 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 506.5 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 145.90 अंक यानी 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,269 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, डॉ. रेड्डीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारतीय स्टेट बैंक, विप्रो, पावरग्रिड और टाइटन प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और नेस्ले इंडिया शामिल हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि के बाद यूरोपीय केंद्रीय बैंक और बैंक ऑफ इंग्लैंड द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी और मुद्रास्फीति को काबू में लाने के लिए आक्रामक रुख से वैश्विक बाजारों में गिरावट रही।

उन्होंने कहा, केंद्रीय बैंकों के मुद्रास्फीति को काबू में लाने के लिए आक्रामक रुख से वैश्विक अर्थव्यवस्था की सेहत को लेकर चिंता बढ़ी है। बाजार में घाटे से उबरने का प्रयास देखा गया। हालांकि वैश्विक समर्थन के अभाव में घरेलू शेयर बाजार नुकसान में बंद हुए।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में रहे जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में तेजी रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी शेयर बाजार में भी गुरुवार को गिरावट थी।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 710.74 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

नवीनतम

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख