sundarkand
✕

शेयर बाजार में शुरुआती तेजी के बाद गिरावट, कुछ ही मिनटों में गंवाई बढ़त

Webdunia
सोमवार, 20 जून 2022 (10:54 IST)
मुंबई। शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी के साथ शुरुआत होने के बाद गिरावट देखने को मिली। इस दौरान सेंसेक्स 254 अंक चढ़ा, लेकिन कुछ ही मिनट में सूचकांक ने ये बढ़त गंवा दी और लाल रंग में चला गया। शुरुआती कारोबार में बीएसई सूचकांक 253.69 अंक की तेजी के साथ 51,614.11 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 69.6 अंक बढ़कर 15,363.10 पर पहुंच गया।

प्रमुख सूचकांक हालांकि इस तेजी को बरकरार नहीं रख सके और खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 287.1 अंकों की गिरावट के साथ 51,073.32 पर, जबकि निफ्टी 94.75 अंकों की गिरावट के साथ 15,198.75 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में टाटा स्टील, एमएंडएम, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और आईसीआईसीआई बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा और एचडीएफसी बैंक में तेजी देखने को मिली। अन्य एशियाई बाजारों में टोक्यो और सोल में गिरावट थी, जबकि शंघाई और हांगकांग हरे रंग में कारोबार कर रहे थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत गिरकर 112.95 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 7,818.61 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख