MLC Election : महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान जारी, 10 सीटों पर कुल 11 उम्मीदवार हैं मैदान में

Webdunia
सोमवार, 20 जून 2022 (10:39 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र विधान परिषद की 10 सीट के लिए यहां राज्य विधानमंडल परिसर में सोमवार सुबह 9 बजे मतदान शुरू हो गया। इन 10 सीटों के लिए कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान शाम 4 बजे तक जारी रहेगा और शाम को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

राज्य की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के घटक शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस ने दो-दो उम्मीदवार चुनाव में खड़े किए हैं, जबकि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पांच उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

विधान परिषद के नौ सदस्यों का कार्यकाल सात जुलाई को समाप्त होने वाला है, वहीं इस साल की शुरुआत में भाजपा के एक नेता के निधन के कारण 10वीं सीट पर चुनाव कराया जा रहा है।

विधान परिषद के सभापति रामराजे नाइक निंबालकर, राज्य के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई, दिवाकर रावते, प्रवीण दारेकर, प्रसाद लाड, मराठा नेता विनायक मेटे, पूर्व मंत्री सदाभाऊ खोत, सुरजीत सिंह ठाकुर और संजय दौंड सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

इनमें से निंबालकर एवं दौंड राकांपा के सदस्य हैं, जबकि दारेकर, ठाकुर और लाड भाजपा से हैं तथा रावते एवं देसाई शिवसेना के नेता हैं। मेटे एवं खोट भाजपा के सहयोगी हैं। 10वीं सीट भाजपा नेता आरएन सिंह के निधन के कारण रिक्त हो गई है।

राकांपा ने निंबालकर और पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे को मैदान में उतारा है। दोनों नेता भाजपा छोड़कर शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हो गए। शिवसेना ने आदिवासी बहुल नंदुरबार जिले से पार्टी के पदाधिकारी सचिन अहीर और अमश्य पड़वी को उम्मीदवार बनाया है।कांग्रेस ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप और पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे को मैदान में उतारा है।

भाजपा ने लाड और दारेकर को फिर से टिकट दिया है। उसने इनके अलावा राम शिंदे, उमा खापरे और श्रीकांत भारतीय को भी टिकट दिया गया है। शिवसेना विधायक रमेश लटके का निधन होने और दो राकांपा विधायकों- नवाब मलिक और अनिल देशमुख के जेल में होने के कारण 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्यों की प्रभावी संख्या घटकर 285 रह गई है। मलिक और देशमुख को उच्च न्यायालय ने मतदान की अनुमति नहीं दी है।(भाषा) 
File photo

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

300 साल पुरानी भोग प्रथा, 2014 में मिला GI टैग, अब प्रसाद में पशु चर्बी, क्‍या है Tirupati Controversy?

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

असुरक्षित भोजन से प्रतिवर्ष 4.2 लाख लोगों की मौत

अगला लेख
More