ramcharitmanas

जबरदस्त बिकवाली से सेंसेक्स 1416 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

Webdunia
गुरुवार, 19 मई 2022 (17:00 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली के बीच स्थानीय बाजार भी गुरुवार को भारी नुकसान के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1400 अंक से अधिक टूट गया। बिकवाली के व्यापक रुख के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 2.60 प्रतिशत से अधिक के नुकसान में रहे।

विदेशी निवेशकों की घरेलू बाजारों में लगातार निकासी से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,416.30 अंक यानी 2.61 प्रतिशत का गोता लगाकर 52,792.23 अंक पर आ गया। दिन में कारोबार के दौरान यह एक समय 1,539.02 अंक की बड़ी गिरावट लेकर 52,669.51 तक आ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 430.90 अंक यानी 2.65 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 15,809.40 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो, इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर नुकसान में रहे। वहीं आईटीसी और डॉ. रेड्डीज के शेयर इस दौरान लाभ के साथ बंद हुए।

एशिया के अन्य बाजारों में चीन के शंघाई को छोड़कर हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की गिरावट में रहा। यूरोपीय बाजार भी दोपहर के सत्र के दौरान गिरावट में कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट आई थी।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.29 प्रतिशत घटकर 107.7 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार से मिले आंकड़ों के अनुसार, विदेशी निवेशकों का घरेलू बाजारों से निकासी का सिलसिला जारी है। उन्होंने बुधवार को 1,254.64 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

नवीनतम

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख