suvichar
✕

सेंसेक्स 223 अंक चढ़ा, निफ्टी 9000 अंक के पास

Webdunia
गुरुवार, 16 अप्रैल 2020 (16:37 IST)
मुंबई। कमजोर वैश्विक रुख के बावजूद वित्तीय, ऊर्जा और बिजली कंपनियों के शेयरों में लाभ से गुरुवार को सेंसेक्स 223 अंक चढ़ गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 784 अंक ऊपर-नीचे होने के बाद अंत में 222.80 अंक या 0.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 30,602.61 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 67.50 अंक या 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,992.80 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी का शेयर सबसे अधिक छह प्रतिशत के लाभ में रहा।आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, एलएंडटी, एसबीआई, सनफार्मा और नेस्ले इंडिया के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं दूसरी ओर एचसीएल टेक, कोटक बैंक, टेक महिंद्रा, हीरो मोटोकॉर्प और इन्फोसिस के शेयरों में नुकसान रहा।
 
आनंद राठी के प्रमुख इक्विटी शोध (बुनियादी) नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि मिलेजुले वैश्विक रुख के बीच घरेलू बाजार नरम खुले। कोरोना वायरस की वजह से धारणा प्रभावित हुई। राठी ने कहा कि दोपहर के कारोबार में बाजार में कुछ तेजी आई क्योंकि कारोबारियों और निवेशकों ने कुछ बड़ी कंपनियों के शेयरों में लिवाली की।

सोलंकी ने कहा कि आईटी क्षेत्र के शेयरों का प्रदर्शन कमजोर रहा। विप्रो के नतीजों के बाद कंपनी की टिप्पणी कोविड-19 के प्रभाव को लेकर स्थिति को स्पष्ट करने में बहुत सफल नहीं रही। अब बाजार भागीदारों की निगाह आज आने वाले टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के नतीजों पर है।

अंतर बैंक विदेशी विनियम बाजार में रुपया 43 पैसे टूटकर अपने नए सर्वकालिक निचले स्तर 76.87 प्रति डॉलर (अस्थाई) पर बंद हुआ। देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 414 हो गई है। देश में कोविड-19 संक्रमित लोगों का आंकड़ा 12,380 हो गया है।

वैश्विक स्तर पर इस महामारी से अब तक 1.37 लाख लोगों की जान गई है और 20 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं। इस बीच, अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहा। हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहा। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख था। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 2.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 28.32 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

नवीनतम

भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग टीम पर हमला, 1 जवान शहीद, 4 घायल

PM Awas Yojana में किसे मिलेगा घर? नई मंजूरी के बाद जानिए पात्रता, पैसा और आवेदन का तरीका

आधी रात को छात्रों को बाहर बुलाया, दरवाजे पीटे, MGM इंदौर में MBBS छात्रों से रैगिंग के आरोप, NMC ने मांगी रिपोर्ट

यूपी की राजनीति में उतरेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल, क्या होगा अगला कदम? राजभर ने साधा निशाना

Meerut में मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान से पुलिस अलर्ट, केसरगंज में बढ़ाई गई सुरक्षा

अगला लेख