biodatamaker
✕

शेयर बाजार हुआ धराशायी, निवेशकों के 3 लाख करोड़ से अधिक रुपए डूबे...

Webdunia
गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018 (13:18 IST)
रुपए में कमज़ोरी और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते गुरुवार को भी घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट से निवेशकों के 3.13 लाख करोड़ रुपए डूब गए हैं। दरअसल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के शेयरों का पूंजीकरण 1,43,71,351.05 करोड़ रुपए से गिरकर 1,40,57,705.04 करोड़ रुपए पर आ गया।


अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी गहराने के बाद विदेशी निवेशकों की ओर से हुई बिकवाली के चलते भारतीय शेयर बाजार लुढ़क गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 850 अंक की गिरावट के साथ 35,128 के स्तर पर आ गया। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 250 अंक लुढ़ककर 10,599 के स्तर पर है।

शेयर बाजार की इस भारी गिरावट से निवेशकों के 3.13 लाख करोड़ रुपए डूब गए हैं। दरअसल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के शेयरों का पूंजीकरण 1,43,71,351.05 करोड़ रुपए से गिरकर 1,40,57,705.04 करोड़ रुपए पर आ गया है। क्रेडिट, इंटरेस्ट मार्केट से मिले खराब संकेतों से बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा आईएलएंडएफएस के रेटिंग डाउनग्रेड से दबाव बना हुआ है, हालांकि निवेशकों को फिलहाल घबराना नहीं चाहिए, बल्कि गिरावट पर अच्छे शेयरों में निवेश करना फायदेमंद रहेगा।

शेयर बाजार रेपो रेट में 3-4 बढ़ोतरी मानकर चल रहा है। कच्चे तेल में तेजी से महंगाई का खतरा बना हुआ है, ऐसे में इस बार की पॉलिसी में दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी मुमकिन है। रुपए में कमज़ोरी और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते गुरुवार को भी घरेलू शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली थी। गुरुवार को रुपए की कीमत में एक बार फिर रिकॉर्ड गिरावट जारी रही।

एक डॉलर के मुकाबले गुरुवार को रुपया 73.70 तक पहुंच गया। इससे पहले बुधवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 550 अंक की गिरावट के साथ 35,976 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 150 अंक गिरकर 10,858 के स्तर पर बंद हुआ था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

नवीनतम

भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग टीम पर हमला, 1 जवान शहीद, 4 घायल

PM Awas Yojana में किसे मिलेगा घर? नई मंजूरी के बाद जानिए पात्रता, पैसा और आवेदन का तरीका

आधी रात को छात्रों को बाहर बुलाया, दरवाजे पीटे, MGM इंदौर में MBBS छात्रों से रैगिंग के आरोप, NMC ने मांगी रिपोर्ट

यूपी की राजनीति में उतरेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल, क्या होगा अगला कदम? राजभर ने साधा निशाना

Meerut में मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान से पुलिस अलर्ट, केसरगंज में बढ़ाई गई सुरक्षा

अगला लेख