वीजा ना मिलने के कारण भारत के 6 पैरा निशानेबाज विश्व कप खेलने नहीं जा पाए फ्रांस, अवनि हुईं दुखी

Webdunia
शनिवार, 4 जून 2022 (14:45 IST)
नई दिल्ली:पैरालम्पिक में दोहरे पदक विजेता सिंहराज अधाना समेत भारतीय पैरा निशानेबाजी दल के छह सदस्यों को भारत सरकार के दखल के बावजूद वीजा नहीं मिलने से वे फ्रांस में पैरा निशानेबाजी विश्व कप में भाग नहीं ले सकेंगे।

टोक्यो पैरालम्पिक की स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा के ट्वीट करने के बाद यह मामला प्रकाश में आया। उन्होंने अपनी मां श्वेता जेवारिया और कोच राकेश मनपत को वीजा नहीं मिलने पर मदद की मांग की थी।

उन्होंने कहा ,‘‘ इसके अलावा तीन पैरा निशानेबाजों सिंहराज, राहुल झाखड़ और दीपिंदर सिंह (सभी पैरा पिस्टल निशानेबाज) और दो कोच सुभाष राणा (राष्ट्रीय कोच) और विवेक सैनी (सहायक कोच) को वीजा नहीं मिला। ’’उन्होंने कहा ,‘‘ फ्रेंच दूतावास ने कोई कारण नहीं बताया। उन्होंने इतना ही कहा कि वीजा की भारी मांग है। हमने 23 अप्रैल को वीजा के लिये आवेदन किया था। विदेश मंत्रालय ने भी दखल देकर हमारी मदद की कोशिश की लेकिन छह सदस्यों को वीजा नहीं मिल सका।’’

टूर्नामेंट चार से 13 जून तक होना है और इससे पेरिस पैरालम्पिक के कोटा भी मिलेंगे।नौटियाल ने कहा ,‘‘ हम अब 22 सदस्यों के साथ जा रहे हैं जिनमें 14 निशानेबाज हैं। हमें उम्मीद थी कि सभी को वीजा मिल जायेगा क्योंकि अगले पैरालम्पिक पेरिस में होने हैं और इस टूर्नामेंट से उसके 18 कोटे तय होंगे।’’


दो पैरालंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रचने वाली 20 वर्षीय राइफल शूटर को 2021 में प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

लेखरा टोक्यो 2021 में 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 इवेंट में शीर्ष सम्मान जीतकर पैरालंपिक स्वर्ण जीतने वाली पहली महिला बन गयी थीं। इसके अलावा उन्होंने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन एसएच1 इवेंट में कांस्य पदक भी जीता था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगले महीने इन दो मैदानों पर इंग्लैंड खेलेगी पाकिस्तान से 3 टेस्ट मैच

विराट कोहली कैसे पहुंचे Fab 4 के अंतिम पायदान पर, 4 साल में 2 टेस्ट शतक के साथ यह भी रहा कारण

IND vs AUS : इन भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ योजना बनाने पर होगा ऑस्ट्रेलिया का ध्यान

IND vs BAN :149 रनों पर भारतीय पेस बेट्री ने चेपॉक पर समेटी बांग्लादेश की पहली पारी

अगला लेख
More