Hanuman Chalisa

विजेंदर सिंह की बाउट के टिकटों की बिक्री शुरू

Webdunia
रविवार, 2 जुलाई 2017 (20:34 IST)
मुंबई। भारतीय मुक्केबाजी स्टार विजेंदर सिंह और चीन के जुल्फिकार मैमतअली के बीच अगले महीने मुंबई में होने वाली युगल खिताबी बाउट के ऑनलाइन टिकटों की बिक्री रविवार को शुरू हो गई।

डब्ल्यूबीओ एशिया-पैसिफिक सुपर मिडिलवेट चैंपियन विजेंदर एनएससीआई डोम में 5 अगस्त को डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट चैंपियन से भिड़ेंगे जिसका विजेता दोनों खिताब अपने नाम कर लेगा। इसके टिकट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बुकमाईशो डॉट कॉम पर मिलेंगे।

विभिन्न वर्गों में टिकट की कीमत 1,200 से 12,000 रुपए तक रखी गई है। सामान्य स्टैंड के टिकट को 2 वर्गों में विभाजित किया गया है। पर्पल और ब्लू स्टैंड की कीमत 1,200 रुपए जबकि ब्रांज स्टैंड के टिकट की कीमत 1,500 रुपए है। रिंगसाइड के टिकटों को 3 वर्गों में विभाजित किया गया है जिनकी कीमत 10,000 (डायमंड), 8,000 (गोल्ड) और 3,000 (सिल्वर) रुपए रखी गई है। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख