'अर्जुन' बनने का सपना पूरा हो गया : चौरसिया

Webdunia
मंगलवार, 29 अगस्त 2017 (21:15 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में अर्जुन पुरस्कार ग्रहण करने के बाद देश के शीर्ष गोल्फरों में से एक एसएसपी चौरसिया ने मंगलवार को कहा कि उनका अर्जुन बनने का सपना पूरा हो गया।
         
भारत का मेजर कहे जाने वाले इंडियन ओपन को पिछले दो वर्षों में लगातार जीत चुके कोलकाता के चौरसिया प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार पाने वाले 19वें भारतीय गोल्फर बन गए।  39 वर्षीय चौरसिया ने कहा, 'मेरा गोल्फ  खेलना शुरू करने से पहले ही बचपन में सपना था कि मैं अर्जुन  पुरस्कार जीतूं। इस पुरस्कार के लिए मेरी प्रेरणा कोलकाता के गोल्फर एस के जमशेद थे, जिन्होंने 1975 में  अर्जुन पुरस्कार जीता था। मेरे घर में आज भी उनकी अवॉर्ड लेती हुई तस्वीर मौजूद है।'
 
उन्होंने कहा, 'मेरा सपना भी पूरा हो गया है। हर भारतीय खिलाड़ी का एक लक्ष्य अर्जुन बनना होता है। यह   उसकी उपलब्धियों को मान्यता देता है। मैं बहुत खुश हूं और मुझे इस पुरस्कार से आगे भी अच्छा करने के  लिए प्रेरणा मिलेगी।'
        
चौरसिया डेनमार्क के एलबोर्ग में यूरोपियन टूर के मेड इन डेनमार्क टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर इस सम्मान के   लिए दिल्ली पहुंचे थे। यूरोपियन टूर पर चार सहित कुल छह अंतरराष्ट्रीय खिताब जीत चुके चौरसिया अर्जुन  अवॉर्ड बनने वाले 19 वें भारतीय गोल्फर और प्रोफेशनल गोल्फ टूर आफ इंडिया (पीजीटीआई) के 10वें सदस्य  बन गए।             
अर्जुन पुरस्कार जीत चुके पीजीटीआई के अन्य सदस्यों में अली शेर (1991), अमित लूथरा (1996), हरमीत   कहलों (1997), जीव मिल्खा सिंह (1999), शिव कपूर (2002), ज्योति रंधावा (2004), अर्जुन अटवाल (2007), गगनजीत भुल्लर (2013) और अनिर्बाण लाहिड़ी (2014) शामिल हैं। कोलकाता के चौरसिया ने 2016 के रियोओलंपिक और इसी साल गोल्फ विश्वकप में भारत का प्रतिनिधित्व  किया था। वह 2016 में ही यूरेशिया कप में टीम एशिया के सदस्य रहे थे। (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रमंडल खेलों से पदक दिलाने वाले खेलों को बाहर किए जाने से भारतीय खेल समुदाय स्तब्ध

साक्षी मलिक के आरोपों को नकारा विनेश फोगाट ने, वीडियो हुआ वायरल

स्पिन से होगा कीवियों का स्वागत, पुणे टेस्ट से पहले चिंता में न्यूजीलैंड

धर्म परिवर्तन विवाद के कारण जेमिमा रोड्रिग्स ने गंवाई खार जिमखाना की सदस्यता

मोटापा चढ़ने के बाद अभ्यास सत्र छोड़े, पृथ्वी शॉ पर हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई

अगला लेख
More