Publish Date: Wed, 24 Jan 2018 (10:38 IST)
Updated Date: Wed, 24 Jan 2018 (10:58 IST)
न्यूयॉर्क। पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेल सकी सेरेना विलियम्स अगले महीने फेडरेशन कप के जरिए वापसी करेंगी।
सेरेना ने पिछले साल मेलबोर्न में जब 23वां ग्रैंडस्लैम जीता तब वे गर्भवती थीं। उन्होंने पिछले सितंबर में बेटी अलेक्सिस ओलंपिया को जन्म दिया था।
गत चैंपियन अमेरिका का सामना 10 और 11 फरवरी को नीदरलैंड्स से होगा। (भाषा)