Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सविता पुनिया की अगुवाई में भारतीय महिला हॉकी टीम खेलेगी ओलंपिक क्वालिफायर

हमें फॉलो करें सविता पुनिया की अगुवाई में भारतीय महिला हॉकी टीम खेलेगी ओलंपिक क्वालिफायर
, शनिवार, 30 दिसंबर 2023 (18:27 IST)
हॉकी इंडिया ने शनिवार को आगामी 13 से 19 जनवरी तक रांची में हाेने वाली एफआईएच हॉकी क्वालीफायर्स रांची 2024 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम के 18 सदस्यों के नाम की घोषणा की है।

हाल ही में लगातार तीसरी बार एफआईएच गोलकीपर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीतने वाली अनुभवी भारतीय गोलकीपर सविता को एक बार फिर टीम की कमान सौंपी गई है। क्वालीफायर की शीर्ष तीन टीमों को पेरिस ओलंपिक का टिकट मिलेगा। टीम प्रतियोगिता में शीर्ष तीन टीमों में जगह बनाने और पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए योग्यता हासिल करने के लक्ष्य के साथ रांची में मैदान में उतरेगी।

भारत को पूल बी में न्यूजीलैंड, इटली और अमेरिका के साथ रखा गया है। इस बीच, जर्मनी, जापान, चिली और चेक गणराज्य पूल ए में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

भारत अपने अभियान की शुरुआत 13 जनवरी को अमेरिका के खिलाफ करेगा, जिसके बाद 14 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच होगा और 16 जनवरी को आखिरी पूल बी मैच में वह इटली के खिलाफ मैदान में उतरेगी।
एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर रांची 2024 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में गोलकीपर, सविता और बिचू देवी खारीबाम शामिल हैं। इस बीच, निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी और मोनिका को टीम में डिफेंडर के रूप लिया गया है। इसके अलावा निशा, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, नेहा, नवनीत कौर, सलीमा टेटे, सोनिका, ज्योति और ब्यूटी डुंगडुंग मिडफ़ील्ड में नज़र आएंगी। लालरेम्सियामी, संगीता कुमारी, दीपिका और वंदना कटारिया फॉरवर्ड के रूप में रहेंगी। सविता एक बार फिर टीम का नेतृत्व करेगी।

वहीं, अनुभवी फॉरवर्ड खिलाड़ी वंदना कटारिया, जो हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के लिए 300 गोल करने वाली पहली महिला बनीं, उन्हें इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच जेनेके शोपमैन ने कहा, “रांची में एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 हमारी पेरिस ओलंपिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। यह जरूरी है कि हम उम्मीदों पर खरे उतरें और टीम के सभी खिलाड़ी क्वालिफिकेशन हासिल करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। सही से विचार करने के बाद, हमने एक अच्छा विकल्प चुना है। ये सभी डिपार्टमेंट में अपार कौशल और अनुभव के साथ संतुलित टीम है।”

टीम के नेतृत्व समूह के बारे में बोलते हुए शोपमैन ने कहा, “सविता और वंदना ने अपने अब तक के करियर में कई बार बहुत ज्यादा दबाव वाली स्थितियों का सामना किया है और दोनों खिलाड़ी कप्तान और उप-कप्तान के रूप में टीम के बाकी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।”

 भारत 13 जनवरी को अमेरिका से पहला मैच खेलेगा । इसके बाद 14 जनवरी को न्यूजीलैंड और 16 जनवरी को इटली से खेलना है।

टीम :

गोलकीपर : सविता पूनिया (कप्तान), बिछू देवी खारीबाम

डिफेंडर : निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी , मोनिका

मिडफील्डर : निशा, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, नेहा, नवनीत कौर, सलीमा टेटे, सोनिका, ज्योति, ब्यूटी डुंगडुंग

फॉरवर्ड : लालरेम्सियामी, संगीता कुमारी, दीपिका, वंदना कटारिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दक्षिण अफ्रीका को लगा दूसरा झटका, यह तेज गेंदबाज दूसरे टेस्ट से हुआ बाहर