Publish Date: Sat, 02 Jun 2018 (18:52 IST)
Updated Date: Sat, 02 Jun 2018 (19:29 IST)
नई दिल्ली। भारत की संजना रमेश को बास्केटबॉल विदबाउट बॉर्डर्स एशिया में सबसे कीमती खिलाड़ी (एमवीपी) चुना गया जबकि वैष्णवी यादव को 'गर्ल्स ग्रीट पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।
शिविर के चौथे और अंतिम दिन शनिवार को इन पुरस्कारों की घोषणा की गई। शिविर में एशिया -प्रशांत क्षेत्र के 16 देशों के 66 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। लड़कियों के फाइनल मुकाबले में मिनेसोटा लिंक्स ने न्यूयॉर्क लिबर्टी को 20-13 से शिकस्त दी। साक्षी शेओरन मिनेसोटा लिंक्स की कोच थी। लड़कों के वर्ग में कोच सतनाम सिंह की टीम ब्रुकलीन नेट्स ने मिलवाकी बक्स को 22-18 से हराया। (भाषा)