Publish Date: Sat, 02 Jun 2018 (11:52 IST)
Updated Date: Sat, 02 Jun 2018 (12:03 IST)
मैड्रिड। रीयाल मैड्रिड के डिफेंडर सर्जियो रामोस ने स्पेन के 2018 विश्व कप फुटबॉल अभियान के लिए विश्व कप गीत जारी किया है। रामोस ने इसे स्पेन के गायक डिमार्को फ्लेमेंसो के साथ मिलकर लिखा है।
स्पेन के 32 वर्षीय कप्तान रामोस ने शुक्रवार को इस गाने का 'वीडियो टीजर' अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया। इस वीडियो में उन्हें फ्लेमेंसो के साथ गाते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो को लगभग 40 लाख बार देखा जा चुका है।
रामोस ने वीडियो के साथ लिखा, मैं हमेशा अपने वादे पूरे करता हूं। इस पर मेरे मित्र डिमार्को फ्लेमेंसो और मैं काम कर रहे थे। विश्व कप की तैयारी। 'एनदर स्टार इन योर हार्ट' नाम का यह गीत आईट्यून्स और अन्य ऑनलाइन मंच पर शुक्रवार से उपलब्ध है। (वार्ता)