Publish Date: Wed, 26 Apr 2017 (23:16 IST)
Updated Date: Wed, 26 Apr 2017 (23:17 IST)
हैदराबाद। भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के पिता हरवीर सिंह का बुधवार को यहां एक अस्पताल में प्रोस्टेट का ऑपरेशन किया गया।
हरवीर ने कहा कि ऑपरेशन सफल रहा। इसमें दो घंटे लगे। अगर सब कुछ सही रहा तो मुझे कल तक अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
रविवार की रात को 66 वर्षीय हरवीर को साइना के साउथ एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए चीन जाना था, लेकिन उड़ान पकड़ने से पहले वह असहज महसूस करने लगे और उन्हें हवाई अड्डे से वापस घर लौटना पड़ा। इसके बाद वह चिकित्सकों से मिले जिन्होंने ऑपरेशन करने का फैसला किया। (भाषा)