Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रूस के 28 खिलाड़ियों पर लगा ओलंपिक प्रतिबंध हटा

हमें फॉलो करें रूस के 28 खिलाड़ियों पर लगा ओलंपिक प्रतिबंध हटा
प्योंगचांग , गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018 (15:40 IST)
प्योंगचांग। रूस के 28 खिलाड़ियों पर डोपिंग के कारण ओलंपिक में खेलने को लेकर लगा प्रतिबंध गुरुवार को हटा दिया गया जिससे रूस में डोपिंग को लेकर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की नीति विवादों के घेरे में आ गई।
 
अंतरराष्ट्रीय खेल पंचाट ने गुरुवार को कहा कि इस बात के पुख्ता सबूत नहीं हैं कि रूस के 28 पदकधारियों ने सोच्चि में 2014 खेलों में डोपिंगविरोधी नियम तोड़े। अब ये खिलाड़ी 9 फरवरी से यहां हो रहे खेलों में भाग ले सकेंगे।
 
आईओसी रूस के 169 खिलाड़ियों को तटस्थ झंडे तले खेलने का न्योता पहले ही दे चुका है। अब उसे इन खिलाड़ियों को भी भागीदारी की अनुमति देनी होगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जिम्नास्टिक डॉक्टर ने 265 महिलाओं और लड़कियों का किया यौन शोषण