पीवी सिंधू की कामयाबी को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने सराहा

Webdunia
रविवार, 25 अगस्त 2019 (23:56 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं पीवी सिंधू को इस उपलब्धि के लिए रविवार को बधाई दी।
 
कोविंद ने सिंधू को बधाई देते हुए कहा, आपको विश्व चैंपियनशिप में खिताब जीतने पर बधाई। यह पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है। कोर्ट पर आपका जादू और कड़ी मेहनत करोड़ों को प्रेरित करेगी। विश्व चैंपियन को भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
 
मोदी ने कहा, आपने भारत को एक बार फिर गौरवान्वित किया है। आपने जिस समर्पण और जुनून के साथ इस खेल को खेला है वह अनुकरणीय है। सिंधू की यह सफलता नई पीढ़ी को प्रेरित करेगी। 
 
सिंधू ने स्विट्‍जर के बासेल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हराकर पहली बार विश्व बैडमिंटन खिताब जीता।
 
सिंधू को 20 लाख और प्रणीत को 5 लाख का पुरस्कार : भारतीय बैडमिंटन संघ ने विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली  पीवी सिंधू को 20 लाख रुपए और पुरुषों में कांस्य पदक जीतने वाले बी साई प्रणीत को 5 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More