प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियन गेम्स पदक विजेताओं को दी नसीहत

Webdunia
बुधवार, 5 सितम्बर 2018 (19:45 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 18वें एशियाई खेलों के पदक विजताओं से बुधवार को अपने आवास पर मुलाकात की और उन्हें उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए नसीहतें भी दे डाली। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पदक विजेता प्रसिद्धि और पुरस्कारों की चकाचौंध में नहीं खोएंगे और अपना पूरा ध्यान उत्कृष्टता पर लगाएंगे। 
 
 
मोदी ने पदक विजेताओं को बधाई दी और एशियाई खेलों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। इस बार एशियाई खेलों में भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 15 स्वर्ण, 24 रजत और 30 कांस्य सहित 69 पदक जीते। उन्होंने पदक विजेताओं से कहा कि उनके प्रदर्शन से भारत का गौरव बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को तकनीकी मदद से अपने प्रदर्शन का आकलन करना चाहिए। उन्हें विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के प्रदर्शन से भी सीखना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख