Hanuman Chalisa

ग्लोबल रन दिल्ली के सिटी कैप्टन बने ओलंपियन परमजीत

Webdunia
शनिवार, 2 जून 2018 (22:31 IST)
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ओलंपियन और 400 मीटर धावक परमजीत सिंह को भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ के 6 जून को होने वाले ग्लोबल रनिंग डे के लिए सिटी कैप्टन बनाया है।
 
 
परमजीत ने 2000 के सिडनी ओलंपिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और वे 1998 के बैंकॉक एशियाई खेलों में 4 गुना 400 मीटर रिले में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। वे दुनिया के उन 24 एथलीटों में शुमार हैं जिन्हें आईएएएफ ग्लोबल रन को प्रमोट करने के लिए चुना गया है।
 
1 मील की यह दौड़ दुनिया के 24 शहरों में एक के बाद एक होगी। इसकी शुरुआत न्यूजीलैंड के ऑकलैंड से होगी और इसके बाद इसका आयोजन सिडनी (ऑस्ट्रेलिया), टोकियो (जापान), बीजिंग (चीन) और बैंकॉक (थाईलैंड) में होगा।
 
भारत में इसकी शुरुआत अपराह्न 4.30 बजे दिल्ली में होगी और इसका समापन कनाडा के वैंकुवर में होगा। दिल्ली चरण ऐतिहासिक राजघाट से शुरू होगा और यह शांतिवन के निकट 1 मील (1.6 किमी) की दूरी तय करेगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख