जोकोविच नंबर एक पर मजबूत, ओसाका बनीं दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी

Webdunia
सोमवार, 28 जनवरी 2019 (22:28 IST)
नई दिल्ली। सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने रिकॉर्ड 7वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतकर नंबर 1 रैंकिंग पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है जबकि ऑस्ट्रेलियन ओपन में पहली बार महिला खिताब जीतने वाली जापान की नाओमी ओसाका नंबर 1 बन गई हैं।
 
जोकोविच ने दूसरे नंबर के खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल को लगातार सेटों में 6-3, 6-2, 6-3 से ध्वस्त करते हुए रिकॉर्ड 7वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब रविवार को जीता था। जोकोविच के अब 10,955 अंक हो गए हैं जबकि नडाल 8,320 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
 
जोकोविच और नडाल के बीच अब 2,635 अंकों का फासला हो गया है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले दोनों के बीच 1,655 अंकों का फासला था। जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव एक स्थान उठकर तीसरे और अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो भी एक स्थान के सुधार के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन भी एक स्थान उठकर 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे राउंड में हारने वाले 20 ग्रैंडस्लैम खिताबों के विजेता स्विट्जरलैंड को 3 स्थान का नुक़सान हुआ है और वह पिछले लगभग 2 साल में अपनी सबसे खराब रैंकिंग 6ठे स्थान पर खिसक गए हैं। फेडरर 20 मार्च 2017 को आखिरी बार रैंकिंग में 6ठे स्थान पर थे।
 
महिला रैंकिंग में नई चैंपियन जापान की ओसाका 3 स्थान की छलांग के साथ नई महिला नंबर 1 खिलाड़ी बन गई हैं। ओसाका ने चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा को 7-6, 5-7, 6-4 से हराकर खिताब जीता था। क्वितोवा को रैंकिंग में 4 स्थान का फायदा हुआ है और वे दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।
 
लंबे समय से नंबर 1 चल रहीं रोमानिया की सिमोना हालेप 2 स्थान गिरकर तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं। क्वार्टर फाइनल में हारने वाली अमेरिका की सेरेना विलियम्स को 5 स्थानों का फायदा हुआ है और वे 11वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More